फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   iran israel war amid energy crisis india prepare to search new market for business niti aayog report

Iran War: ईरान संकट बीच भारत की नए बाजारों में जमने की तैयारी, नीति आयोग की रिपोर्ट में दावा

Wed, 22 Apr 2026 05:04 AM IST
Nitin Gautam अजीत खरे, नई दिल्ली
अजीत खरे, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Wed, 22 Apr 2026 05:04 AM IST
सार

नीति आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत निर्यात विविधीकरण के रास्ते पर है और कई देशों का साथ व्यापार समझौतों पर तेजी से काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
iran israel war amid energy crisis india prepare to search new market for business niti aayog report
व्यापार - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरान संकट के बीच भारत कारोबार के लिए नए बाजारों में जमने की तैयारी में है। इसके लिए कनाडा, इस्राइल, श्रीलंका, पेरू, चिली, ऑस्ट्रेलिया और मेक्सिको के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर तेजी से काम हो रहा है। फिलीपींस और मालदीव के साथ भी बातचीत आगे बढ़नी है। नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी अमेरिका (विशेषकर अमेरिका) और यूरोप (नीदरलैंड्स के नेतृत्व में) जैसे पारंपरिक बाजार निर्यात के प्रमुख आधार बने रहे। उत्तर-पूर्व एशिया और पूर्वी अफ्रीका जैसे उभरते क्षेत्र महत्व प्राप्त कर रहे हैं। यह धीरे-धीरे विविधीकरण को दर्शाता है। मुक्त व्यापार समझौतों के जरिये भारत का कुल व्यापार 2024 में बढ़कर 28.8 फीसदी पहुंच गया, जो 2006 में 4.6 फीसदी था। अमेरिका के साथ व्यापार समझौता लागू हो जाने के बाद यह हिस्सेदारी और बढ़ेगी।
विज्ञापन


आयात-निर्यात में खाड़ी क्षेत्र का 12 फीसदी हिस्सा
  • भारत के कुल निर्यात-आयात में खाड़ी क्षेत्र की करीब 12 फीसदी है। इसमें यूएई (निर्यात 7.5 फीसदी एवं आयात 6.1 फीसदी) और सऊदी अरब (निर्यात 2.36 फीसदी व आयात 3.9 फीसदी) प्रमुख साझेदार हैं। यूएई एक प्रमुख पुनः निर्यात केंद्र के रूप में कार्य करता है, जो भारत के व्यापार को पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप से जोड़ता है।
  • विज्ञापन
  • भारत के कुल निर्यात में अमेरिका, यूएई और हांगकांग की संयुक्त हिस्सेदारी 70-75 फीसदी है। वहीं, स्पेन भारत के लिए शीर्ष-10 निर्यात गंतव्यों में शामिल हुआ। उत्तर-पूर्व एशिया में निर्यात 33.5 फीसदी बढ़ा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र में प्रमुख ऊर्जा ढांचों पर मिसाइल हमलों ने आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। वैश्विक स्तर पर परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ रही है। बहुपक्षीय संस्थानों ने चेतावनी दी है कि ऊर्जा कीमतों में लगातार वृद्धि वैश्विक जीडीपी को धीमा कर सकती है और विशेष रूप से ईंधन आयात पर निर्भर विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार सुधार की गति को कमजोर कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed