फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IPO market boomed investors wealth increased by 318 Percent in 2019 through issue in last two decades

IPO: दो दशकों में सर्वाधिक 2019 में 318% बढ़ी निवेशकों की संपत्ति; इस साल अब तक 141 कंपनियां बाजार में उतरीं

Mon, 28 Jul 2025 06:24 AM IST
अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 06:24 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में अब तक एसएमई सहित कुल 141 से ज्यादा आईपीओ आए हैं। इनके जरिये कंपनियों ने 57,332 करोड़ रुपये जुटाए। इश्यू के समय इनकी पूंजी 2.99 लाख करोड़ थी, जो अब 3.39 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस अवधि में निवेशकों की संपत्ति 40,000 करोड़ बढ़ी है।

विज्ञापन
IPO market boomed investors wealth increased by 318 Percent in 2019 through issue in last two decades
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ बाजार में जबरदस्त तेजी है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो दशकों में इश्यू के जरिये निवेशकों की सबसे अधिक 318 फीसदी संपत्ति 2019 में बढ़ी है। इस दौरान छोटी एवं मझोली सहित कुल 58 कंपनियां बाजार में उतरीं। उस समय उनका बाजार पूंजीकरण 65,172 करोड़ रुपये था। अब यह पूंजी 2.72 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन

एक्सचेंजों के आंकड़ों के मुताबिक, 2015 दूसरा सबसे बेहतर साल था। इस वर्ष में छोटी एवं मझोली सहित कुल 49 कंपनियां आईपीओ लाईं। उस समय इनकी पूंजी 84,041 करोड़ रुपये थी। अब यह पूंजी बढ़कर 3.48 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। यानी कुल 314 फीसदी का फायदा हुआ।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में अब तक एसएमई सहित कुल 141 से ज्यादा आईपीओ आए हैं। इनके जरिये कंपनियों ने 57,332 करोड़ रुपये जुटाए। इश्यू के समय इनकी पूंजी 2.99 लाख करोड़ थी, जो अब 3.39 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस अवधि में निवेशकों की संपत्ति 40,000 करोड़ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: निवेश-बचत: खर्च की आदत में छोटे बदलाव से वित्तीय सेहत में बड़ा परिवर्तन; छोटी कमाई पर भी कर सकते हैं बड़ी बचत

इस हफ्ते 7,000 करोड़ जुटाए जाएंगे
आईपीओ के जरिये जुलाई के अंतिम सप्ताह में कुल 7,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। मुख्य और एसएमई प्लेटफॉर्म पर कुल 14 कंपनियां उतरेंगी। इसमें से नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लि. (एनएसडीएल) अकेले 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। विश्लेषकों का कहना है कि आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त दिलचस्पी दिख रही है। ग्रे मार्केट में शेयरों का अच्छा भाव चल रहा है।

रिटर्न में प्रोस्टार्म इन्फो शीर्ष पर
स्टॉक एक्सचेंजों के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जितनी कंपनियों के आईपीओ आए हैं, उनमें अपने निवेशकों को रिटर्न देने में प्रोस्टार्म इन्फो सबसे आगे रही है। इसने 111.62 फीसदी का भारी-भरकम फायदा निवेशकों को दिया है। क्वालिटी पावर 84.05 फीसदी रिटर्न देने के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, क्वाड्रांट ने निवेशकों को 62 फीसदी का मुनाफा दिया है।

  • बेलराइज के आईपीओ ने निवेशकों को 45.44 फीसदी, एलनबैरी ने 40.69 फीसदी और संभव स्टील ने 61.84 फीसदी का लाभ दिया है।
  • हालांकि, पांच कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को घाटा दिया है। इनमें इंडोफार्म ने 5 फीसदी, कैपिटल इन्फ्रा ने 17.47 फीसदी, एरिस इन्फ्रा ने 34.62 फीसदी, कल्पतरू ने 1.92 फीसदी और इंडोगल्फ ने 2.75 फीसदी का नुकसान निवेशकों को दिया है।

ये भी पढ़ें: ITR Filing: आईटीआर भरते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं आएगा नोटिस और न लगेगा जुर्माना
 

2020 में 111% बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

वर्ष इश्यू  आईपीओ के समय पूंजी  वर्तमान पूंजी संपत्ति बढ़ी
2024 335 9.96 13.10 31.54%
2023 238 2.97 5.49 85.21%
2022 145 8.19 9.35 14.12%
2021 117 7.04 11.71 66.40%
2020 39 1.30 2.76 111.68%
(पूंजी के आंकड़े : लाख करोड़ रुपये में)

इस साल कंपनियों ने अब तक जुटाए 56,000 करोड़
इस साल जनवरी से लेकर जुलाई तक 34 कंपनियों ने 56,058 करोड़ जुटाए हैं। इसमें से अकेले जून में 8 कंपनियों ने 17,688 करोड़ जुटाए थे। जुलाई में 11,211 करोड़ जुटाए जाएंगे। अगस्त में अब तक 4 कंपनियों ने 5,583 करोड़ जुटाने के लिए अपनी तारीख की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed