फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IPO Latest News Upcoming IPo hexagon nutrition files ipo paper in sebi will raise 600 crores

IPO News: 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में ये कंपनी, सेबी को दिया आवेदन

Sat, 25 Dec 2021 04:35 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Dec 2021 04:35 PM IST
सार

Hexagon Nutrition Files IPO Paper In SEBI: हेक्साजन न्यूट्रीशन ने अपने 600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी में आवेदन दिया है। जानकारी के मुताबिक, हेक्साजन न्यूट्रीशन आईपीओ में 100 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा, जबकि इसके तहत 30,113,918 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) लगाया जाएगा।
 

विज्ञापन
IPO Latest News Upcoming IPo hexagon nutrition files ipo paper in sebi will raise 600 crores
IPO - फोटो : pixabay

विस्तार

हेक्साजन न्यूट्रीशन ने अपने 600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी में आवेदन दिया है। मुंबई स्थित हेक्साजन एक इंटीग्रेटेड कंपनी है जो न्यूट्रिशन से संबंधित उत्पादों के विकास, मार्केटिंग और रिसर्च का काम करती है। इस कंपनी की स्थापना साल 1993 में की गई थी। 

विज्ञापन


100 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू
जानकारी के मुताबिक, हेक्साजन न्यूट्रीशन आईपीओ में 100 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा, जबकि इसके तहत 30,113,918 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) लगाया जाएगा। ओएफएस के तहत अरुण पुरुषोत्तम केलकर 77 लाख शेयर, सुभाष पुरुषोत्तम केलकर 61.36 लाख शेयर, अनुराधा अरुण केलकर 15 लाख शेयर, नूतन सुभाष केलकर 25 लाख शेयर, सोमरसेट इंडस हेल्थकेयर फंड 1.22 करोड़ शेयर और मयूर सरदेसाई 73,668 शेयरों की बिक्री करेंगे। 
विज्ञापन


जुटाई गई रकम से कर्ज निपटारा होगा
इस संबंध में जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस आईपीओ की साइज 500 से 600 करोड़ रुपये हो सकती है। आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने, कंपनी के वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने, विस्तार योजनाओं की फंडिंग करने, सब्सिडियरी में निवेश करने जैसे कामों में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed