फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investors lost over Rs 10 lakh crore in market wealth within 10 minutes

शेयर मार्केट पर ओमिक्रॉन की 'नजर': चंद मिनटों में 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

Mon, 20 Dec 2021 11:06 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 20 Dec 2021 11:06 AM IST
सार

ओमिक्रॉन आदमी के साथ आमदनी संक्रमित कर रहा है। ओमिक्रॉन का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। सप्ताह के पहले दिन ही शेयर बाजार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए। एक मिनट के भीतर 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Investors lost over Rs 10 lakh crore in market wealth within 10 minutes
शेयर बाजार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की 'नजर' पैसों पर ही लग गई है। शेयर बाजार पर इसका असर इतना खतरनाक हुआ है कि एक ही झटके में पैसों को पानी में बहा दिया । सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम से नीचे जा गिरा। सेंसेक्स में 1000 अंक और निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ ही बाजार पूरी तरह हिल गया। चंद मिनटों के भीतर ही पूरा बाजार धड़ाम से नीचे आ गया। जिससे निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।  बाजार खुलने के 10 मिनट के भीतर 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 

विज्ञापन


1400 अंकों तक टूटा सेंसेक्स
शुरुआती आधे घंटे में बाजार को देखें तो सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूट गया। सेंसेक्स 1076.46 अंक यानी 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 55,935.28 पर लाल निशान के साथ कारोबार पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 322.30 अंक यानी 1.9 फीसदी की कमजोरी के साथ 16,662.90  पर था। सुबह 11: 30 बजे के बाद बीएसई सेंसेक्स करीब 1,400 अंकों तक टूटा गया। वहीं, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 11.31 लाख करोड़ रुपये गिरकर 252.72 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।  
विज्ञापन



 प्री-ओपन सेशन में घरेलू बाजार 0.50 फीसदी से अधिक की गिरावट में थे। जैसे ही सेशन ओपन हुआ, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों एक फीसदी से अधिक फिसल गए।  सुबह 10:30 बजे तक यह गिरावट करीब ढाई फीसदी तक पहुंच गई। बाजार में चारों तरफ हाहाकार का माहौल रहा। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई इस गिरावट में इन्वेस्टर्स ने चंद मिनटों के कारोबार में हजारों करोड़ गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मिनटों में करोड़ रुपये गंवा दिए निवेशक
चंद मिनटों में कई करोड़ रुपये के नुकसान से निवेशकों में मायूसी का माहौल छाया हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो बाजार में अभी और हाहाकार मचने की आशंका है। क्योंकि यूरोपियों देशों में ओमिक्रॉन का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई यूरोपियन देशों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से हजारों की संख्या में आ रहे हैं। इसका सीधा असर वैश्विक और घरेलू बाजार पर दिखेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed