{"_id":"6034d9b3a04af65c0a1ed3da","slug":"investment-through-participatory-notes-reduced-marginally-to-rs-84976-crore-by-end-of-january-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पी-नोट्स के जरिए निवेश जनवरी के अंत तक 84 हजार करोड़ रुपये के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
पी-नोट्स के जरिए निवेश जनवरी के अंत तक 84 हजार करोड़ रुपये के पार
Tue, 23 Feb 2021 04:02 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 23 Feb 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
जानिए कितना हुआ पी-नोट्स के जरिए निवेश
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिए निवेश जनवरी के अंत तक थोड़ा घटकर 84,976 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले महीने यह 31 माह के उच्चस्तर पर पहुंचा था। दिसंबर के अंत तक भारतीय पूंजी बाजार में पी-नोट्स के जरिए निवेश 87,132 करोड़ रुपये पर पहुंचा था, जो इसका 31 माह का उच्चस्तर है। इससे पहले नवंबर अंत में यह मूल्य 83,114 करोड़ रुपये पर था। इसमें शेयर, ऋण पत्र और अन्य मिली-जुली प्रतिभूतियों में निवेश किया जाता है।
विज्ञापन
विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं पी-नोट्स
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इससे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के भारतीय बाजार के प्रति रुख का पता चलता है। पी-नोट्स पंजीकृत एफपीआई द्वारा उन विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं, जो बिना पंजीकरण के भारतीय शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें पूरी जांच-परख की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
मार्च में 15 साल के निचले स्तर पर आ गया था निवेश
कोरोना वायरस संकट के बीच पिछले साल मार्च में पी-नोट्स के जरिए निवेश 48,006 करोड़ रुपये के करीब 15 साल के निचले स्तर पर आ गया था। हालांकि, उसके बाद अगस्त तक लगातार पांच माह तक यह बढ़ा था। अगस्त में यह 74,027 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। सितंबर में यह घटकर 69,821 करोड़ रुपये पर आ गया था। उसके बाद फिर इसमें बढ़ोतरी हुई। हालांकि, जनवरी में पी-नोट्स के जरिये निवेश में मामूली गिरावट आई है।
विज्ञापन
क्या हैं पार्टिसिपेटरी नोट्स?
पार्टिसिपेटरी नोट्स यानी (पी-नोट्स) एक तरह का ऑफशोर डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट होता है। जो निवेशक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास रजिस्ट्रेशन कराए बिना इंडियन सिक्यॉरिटीज में पैसा लगाना चाहता है, वो इसका इस्तेमाल करता है। विदेशी निवेशकों को पी-नोट्स सेबी के पास रजिस्टर्ड फॉरेन ब्रोकरेज फर्म्स या डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म्स की विदेशी यूनिट्स जारी करती हैं।
एफपीआई ने फरवरी में अभी तक लगाए इतने पैसे
मालूम हो कि आर्थिक वृद्धि में तेजी के अनुमानों के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय बाजारों में 24,965 करोड़ रुपये का निवेश किया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने इक्विटी में 24,204 करोड़ रुपये और ऋण खंड में 761 करोड़ रुपये निवेश किए। इस तरह एक फरवरी से 19 फरवरी के बीच कुल निवेश 24,965 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले महीने में एफपीआई ने सकल आधार पर 14,649 करोड़ रुपये का निवेश किया था।