फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment of rs 5 lakh crore stuck in power plants due to coal shortage

कोयले की कमी से बिजली संयंत्रों में अटका पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश

Wed, 25 Sep 2019 02:29 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 25 Sep 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Investment of rs 5 lakh crore stuck in power plants due to coal shortage
सांकेतिक तस्वीर

कोयले की कमी की वजह से कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश अधर में है। बिजली सचिव एससी गर्ग ने मंगलवार को इंडिया एनर्जी फोरम में कोयले पर गोलमेज सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक खनन के लिए कुछ बड़ी वैश्विक कंपनियों को तत्काल शामिल करने की जरूरत है, ताकि कोयले का उत्पादन बढ़ाया जा सके। गर्ग ने कहा कि देश की जरूरत का 20 फीसदी हिस्सा कोयला अब भी आयात किया जाता है, जो सही नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, देश में खनन प्रभावित होने से आज बिजली क्षेत्र में हमारे कई कोयला आधारित संयंत्र संकट में हैं। कई दिवालिया प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं तो कुछ 15-20 फीसदी उत्पादन ही कर पा रहे हैं। इस कारण हमारा पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ग ने कहा, भारत अपने खोजे गए ऊर्जा भंडार का एक फीसदी भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। हमें ऐसी चार-पांच वैश्विक कंपनियों की जरूरत है, जो हर साल 10 करोड़ टन कोयले का उत्पादन कर सकें। इसके लिए खान आवंटन के लिए अलग तरीका अपनाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed