फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   investment in gold increased know about holdings of top 10 countries

निवेशकों का सोने के प्रति आकर्षण, जानिए छह महीनों में किस देश में कितनी बढ़ी होल्डिंग

Wed, 12 Aug 2020 02:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 12 Aug 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
investment in gold increased know about holdings of top 10 countries
छह माह में शीर्ष-5 देशों में इतनी बढ़ी सोने की होल्डिंग - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

इस साल सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है। कोरोना वायरस महामारी के काल में बैंकों का ब्याज दर कम होना, रियल इस्टेट में आउटपुट कम मिलना, शेयर मार्केट की गिरावट और म्यूचुअल फंड्स में निवेश से मुनाफे की अनिश्चितता के कारण सोने की कीमत बढ़ी है। ऐसे में सोना निवेश का एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। निवेशकों का सोने के प्रति आकर्षण बढ़ा है।

विज्ञापन


वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, खपत के हिसाब से चीन और भारत भले ही सोने के सबसे बड़े बाजार हों, लेकिन फिलहाल अमेरिका और यूरोप के लोग इसमें जमकर पैसा लगा रहे हैं। इसे एक आंकड़े से समझा जा सकता है कि जुलाई में दुनियाभर में गोल्ड ईटीएफ के जरिए कुल 166 टन सोना खरीदा गया, इसमें से 158 टन यानी करीब 95 फीसदी उत्तरी अमेरिका और यूरोपीय देशों ने खरीदा है। वहीं भारत और चीन इसमें बहुत पीछे हैं।
विज्ञापन


साल 2020 के पहले छह माह में गोल्ड ईटीएफ होल्डिंग में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक होल्डिंग में नॉर्थ अमेरिका और यूरोप की हिस्सेदारी क्रमश: 53 फीसदी व 43 फीसदी तक पहुंच गई है। ईटीएफ के जरिए सोने की वैश्विक होल्डिंग 3,785 टन पर पहुंच गई है, यह नया रिकॉर्ड है। सोने में अगस्त में भी तेजी बरकरार है और बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हो सकता है इसमें थोड़े समय के लिए ठहराव आए, लेकिन अभी तेजी बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं पिछले छह महीनों में शीर्ष-10 देशों में सोने की होल्डिंग कितनी बढ़ी।
 
देश होल्डिंग (टन में) बढ़ोतरी (टन में) मूल्य (करोड़ रुपये में) निवेश में इजाफा
अमेरिका 1,940 563.9 2,35,227.75 25.6 फीसदी
ब्रिटेन 745.7 163.3 66,923.25 18.9 फीसदी
जर्मनी 406.1 38.5 15,043.5 7.8 फीसदी
स्विट्जरलैंड 362.3 26.3 7,292.25 4.2 फीसदी
कनाडा 76 11.7 4,624.5 12.8 फीसदी
फ्रांस 62.5 40.7 16,205.25 54.7 फीसदी
चीन 57.8 13.1 5,993.25 21.9 फीसदी
ऑस्ट्रेलिया 33.4 10.8 4,511.25 28.5 फीसदी
द. अफ्रीका 27.5 6 2,550 19.6 फीसदी
भारत 23.9 7.4 3,006 26.6 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed