फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   interim budget of the Modi government three railway corridors will be built for energy, minerals and cement

Budget: बजट में रेलवे के लिए एलान; वित्त मंत्री बोलीं- 40 हजार नॉर्मल डिब्बे वंदे भारत जैसे कोच में बदलेंगे

Thu, 01 Feb 2024 11:58 AM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 11:58 AM IST
सार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट आज संसद में पेश किया गया। वित्त मंत्री ने भाषण में कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से विकास दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। 40 हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत के पैमानों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
interim budget of the Modi government three railway corridors will be built for energy, minerals and cement
सुरक्षित और सुगम होगा सफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट आज संसद में पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि ऊर्जा, खनिज और सीमेंट के लिए तीन रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे। पीएम गति शक्ति के तहत इनकी पहचान की गई है, इसमें लागत कम होगी और साथ ही सामान की आवाजाही सुगम होगी। वित्त मंत्री ने भाषण में कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से विकास दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। 40 हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत के पैमानों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


रेलवे के सुधार पर हमारा ध्यान- निर्मला सीतारमण
बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि अधिक यातायात वाले गलियारोंं में भीड़ कम होने से यात्री ट्रेनों के परिचालन में जोर दिया जाएघा। जिससे यात्री सुरक्षा और यात्रा में भी रफ्तार बढ़ेगी। मालभाड़ा गलियारों के साथ-साथ तीन आर्थिक गलियारा कार्यक्रमों से जीडीपी के विकास में रफ्तार मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि  इससे रसद व्यवस्था संबंधी लागत में भी कमी होगी। वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट के भाषण में कहा कि यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पीएम गति शक्ति योजना में काम बहुत तेजी से काम किया जाएगा। साथ ही माल-भाड़ा परियोजना को भी आधुनिक स्तर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed