फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Interest rates on small savings schemes like PPF, NSC remain unchanged for January-March quarter: Government

Small Savings Schemes: लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर सरकार की ओर से आया बड़ा अपडेट, अधिसूचना जारी

Tue, 31 Dec 2024 06:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 31 Dec 2024 06:47 PM IST
सार

Small Savings Schemes: सरकार ने पीपीएफ, एनएससी जैसी लघु बचत योजनाओं पर जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान ब्याज दरें अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Interest rates on small savings schemes like PPF, NSC remain unchanged for January-March quarter: Government
rupees new - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सरकार ने पीपीएफ और एनएससी समेत विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को एक जनवरी, 2024 से शुरू होने वाली तिमाही के लिए लगातार चौथी बार अपरिवर्तित रखा है।

विज्ञापन


मंगलवार को वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, "वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें, जो 1 जनवरी, 2025 से शुरू होकर 31 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी, वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (1 अक्टूबर, 2024 से 31 दिसंबर, 2024) के लिए अधिसूचित दरों से अपरिवर्तित रहेंगी।" अधिसूचना के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, जबकि तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत ही रहेगी।
विज्ञापन


सबसे प्रचलित सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और डाकघर बचत जमा योजनाओं की ब्याज दरें भी क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 4 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई हैं।

किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी और निवेश 115 महीने में परिपक्व होगा। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर जनवरी-मार्च 2025 की अवधि के लिए 7.7 प्रतिशत रहेगी। चालू तिमाही की तरह, मासिक आय योजना निवेशकों को 7.4 प्रतिशत ब्याज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली चार तिमाहियों से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने पिछली बार पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं में बदलाव किया था। सरकार प्रत्येक तिमाही में डाकघरों और बैंकों की ओर से संचालित लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की अधिसूचना जारी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed