{"_id":"6347f0d603e4db6c1b13e6bc","slug":"infosys-q2-results-profit-jumps-11-yoy-to-rs-6-021-crore-dividend-declared-at-rs-16-50-share","type":"story","status":"publish","title_hn":"Infosys Q2 Results: कंपनी का मुनाफा 11% बढ़कर 6,021 करोड़ रुपये हुआ, 16.50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश घोषित","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Infosys Q2 Results: कंपनी का मुनाफा 11% बढ़कर 6,021 करोड़ रुपये हुआ, 16.50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश घोषित
Thu, 13 Oct 2022 05:10 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 13 Oct 2022 05:10 PM IST
सार
Infosys Q2 Results: इंफोसिस के बोर्ड ने दमदार नतीजों के बाद 1,850 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 9,300 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक को भी मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने 16.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
इंफोसिस
- फोटो : Social Media
विस्तार
दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस का मुनाफा चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 11% बढ़कर 6,021 करोड़ रुपये हो गया है। इस मुनाफे के बाद कंपनी ने शेयरधारकों को 16.50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने की भी घोषणा की है। इंफोसिस ने गुरुवार को सितंबर में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए। इसके अनुसार कंपनी के समेकित राजस्व में 23.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी का समेकित राजस्व बढ़कर 36,538 करोड़ रुपये हो गया है। इंफोसिस के बोर्ड ने दमदार नतीजों के बाद 1,850 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 9,300 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक को भी मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने 16.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
इंफोसिस के शेयर Q2 के रिजल्ट की घोषणा से पहले गुरुवार को लगभग 0.7% की गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी तिमाही में इंफोसिस के ऑपरेटिंग मार्जिन में क्रमिक रूप से 150 बीपीएस का विस्तार हुआ। मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नीलांजन रॉय ने कहा कि लागत अनुकूलन ने मार्जिन को 90 बीपीएस तक सुधारने में मदद की, जबकि मुद्रा टेलविंड में 60 बीपीएस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन