फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inflation: RBI may consider increasing Repo rate in June Manage your home loan this way when interest rates rise

महंगाई: जून में आरबीआई रेपो रेट को बढ़ाने पर कर सकता है विचार, ब्याज दरें बढ़ने पर अपने होम लोन को ऐसे करें मैनेज

Mon, 18 Apr 2022 06:42 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 18 Apr 2022 06:42 AM IST
सार

रेपो रेट में बदलाव के साथ, बैंक से लिए गए होम लोन की ब्याज दर में उतना ही परिवर्तन होगा। होम लोन की ब्याज दरें बढ़ती हैं तो इससे आपकी किस्त की अवधि बढ़ जाएगी या फिर हर महीने भुगतान की जाने वाली रकम बढ़ सकती है। इसलिए आपको चाहिए कि अपनी कमाई, क्रेडिट स्कोर तथा लोन बैलेंस के लिए अच्छे होम लोन की खोज करें।

विज्ञापन
Inflation: RBI may consider increasing Repo rate in June Manage your home loan this way when interest rates rise
होम लोन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : pixabay

विस्तार

कुछ महीने से महंगाई बढ़ रही है। जब भी ऐसा होता है तो ब्याज दरों में बढ़ोतरी का रुझान होता है। पिछले दो वर्षों से, रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों को नीचे की ओर ही रखा है। बैंक होम लोन को रेपो रेट के आधार पर तय किया जाता है। रेपो रेट कोरोना की शुरुआत से जस का तस बना हुआ है। यदि महंगाई में इसी प्रकार की तेजी बनी रहती है तो ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा अनुमान है कि जून की मौद्रिक नीति की समीक्षा में यह हो भी सकता है।

विज्ञापन


रेपो रेट बदलने से ब्याज दरें भी बदलेंगी
रेपो रेट में बदलाव के साथ, बैंक से लिए गए होम लोन की ब्याज दर में उतना ही परिवर्तन होगा। मान लीजिए कि इस वर्ष रेपो रेट बढ़कर 4 से 4.25 फीसदी हो जाता है, तो परिणामस्वरूप आपके होम लोन के ब्याज में भी इतने ही मार्जिन की बढ़ोतरी हो जाएगी। 
विज्ञापन


बढ़ोतरी ऐसे चोट पहुंचाएगी
होम लोन की ब्याज दरें बढ़ती हैं तो इससे आपकी किस्त की अवधि बढ़ जाएगी या फिर हर महीने भुगतान की जाने वाली रकम बढ़ सकती है। उदाहरण के लिए, आपने 7.5 फीसदी होम लोन लिया है और अब भी 15 साल में आपको 50 लाख भुगतान करना है। ऐसी स्थिति में आपकी मासिक किस्त 46,351 रुपये है। यदि ब्याज की दर बढ़कर 7.75 फीसदी हो जाती तो फिर आपकी किस्त की रकम 47,063 रुपये मासिक होगी। इससे लोन के अंत में आपको ब्याज के रूप में 1.28 लाख रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम ब्याज दर पर फिर से कराएं फाइनेंस
आपको चाहिए कि अपनी कमाई, क्रेडिट स्कोर तथा लोन बैलेंस के लिए अच्छे होम लोन की खोज करें। दर्जनों बैंक और उधारी देने वाली कंपनियां इस समय 6.95 फीसदी पर उधारी दे रही हैं। हालांकि इसमें क्रेडिट स्कोर से जुड़ी हुई शर्तें होती हैं। यानी जितना ज्यादा स्कोर, उतनी कम ब्याज दर। ऐसे में आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आप दरों को कम करने के लिए मोल भाव कर सकते हैं या कहीं और लोन को ट्रांसफर कर सकते हैं।

किस्त को बढ़ा दें
समय के साथ आपकी कमाई बढ़ सकती है। बढ़ी हुई कमाई का इस्तेमाल किस्त को बढ़ाने के लिए करें ताकि बढ़ती दरों की चोट को कम किया जा सके। यह रीफाइनेंस और मौजूदा बैंक या कंपनी के साथ जुड़े रहने की स्थितियों में काम करता है।

यदि आप कम दर पर रीफाइनेंस कराते हैं तो हो सकता है कि आपकी किस्त कम हो जाए, लेकिन पुरानी किस्त ही रखते हैं तो जिस अतिरिक्त रकम का आप भुगतान करते हैं वह लोन के मूलधन में समाहित कर ली जाएगी।  उदाहरण के लिए आपने किस्त की रकम 46,351 से बढ़ाकर 48,668 कर दिया है तो लोन की अवधि 186 महीने से घटकर 170 महीने हो जाएगी। 


एकमुश्त प्री-पेमेंट
यदि आप किस्त की रकम को नहीं बदलना चाहते हैं तो समय-समय पर एकमुश्त प्री-पेमेंट भी कर सकते हैं। आप हर वित्तवर्ष की शुरुआत में अपने लोन का 5 फीसदी प्री-पेमेंट कर सकते हैं। ऐसे में 50 लाख रुपये के लोन पर साल भर में 2.5 लाख रुपये आप दे सकते हैं। इससे 186 के बजाय आपको 97 महीने ही लोन भरना होगा। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार डॉटकॉम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed