फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vegetable Price Hike Rising Costs Hit Kitchens, Home-Cooked Meals Become 20% More Expensive

Vegetables Price Hike: रसोई पर गिरी महंगाई की गाज; सब्जियों के दाम बढ़ने से घर का खाना 20 फीसदी तक महंगा

Thu, 07 Nov 2024 08:15 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Nov 2024 08:15 AM IST
सार

‘रोटी चावल दर’ रिपोर्ट में कहा गया है कि प्याज, आलू, टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी से घर का बना खाना महंगा हुआ है। हालांकि, ईंधन की लागत में सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट ने भोजन की लागत में तेजी को सीमित करने में मदद की। मांसाहारी थाली की लागत में 22 फीसदी हिस्सा सब्जियों की कीमतों का भी रहा।

विज्ञापन
Vegetable Price Hike Rising Costs Hit Kitchens, Home-Cooked Meals Become 20% More Expensive
Vegetables Price - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी से अक्तूबर, 2024 में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का घर का बना खाना सालाना आधार पर 20 फीसदी तक महंगा हो गया। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी थाली की कीमत एक साल पहले की समान अवधि से 20 फीसदी बढ़कर 33.3 रुपये प्रति प्लेट पहुंच गई है। सितंबर, 2024 में इसकी कीमत 31.3 रुपये थी। वहीं, मांसाहारी थाली सालाना आधार पर 5.11 फीसदी महंगी होकर 61.6 रुपये प्रति प्लेट पहुंच गई। अक्तूबर, 2023 में इसकी कीमत 58.6 रुपये और सितंबर में 59.3 रुपये थी।

विज्ञापन


‘रोटी चावल दर’ रिपोर्ट में कहा गया है कि प्याज, आलू, टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी से घर का बना खाना महंगा हुआ है। हालांकि, ईंधन की लागत में सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट ने भोजन की लागत में तेजी को सीमित करने में मदद की। मांसाहारी थाली की लागत में 22 फीसदी हिस्सा सब्जियों की कीमतों का भी रहा।
विज्ञापन


टमाटर के दाम 120 फीसदी बढ़े
रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर में टमाटर की कीमतें एक साल पहले की समान अवधि के 29 रुपये से 120.68 फीसदी बढ़कर 64 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। बारिश के कारण टमाटर की आवक प्रभावित हुई है। प्याज की कीमतें सालाना आधार पर 46 फीसदी बढ़ी हैं। आलू की कीमतों में 51 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर से टमाटर की कीमतें स्थिर होने की उम्मीद
मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से आपूर्ति शुरू होने के साथ नवंबर से टमाटर की कीमतें स्थिर होने की उम्मीद है।

दालों की कीमतें 11 फीसदी बढ़ी
रिपोर्ट में कहा गया है कि शाकाहारी थाली में 11 फीसदी योगदान देने वाली दालों की कीमतों में अक्तूबर में 11 फीसदी की वृद्धि हुई है। शुरुआती स्टॉक में कमी और त्योहारी मांग के कारण दालें महंगी हुई हैं। हालांकि, नई आवक के कारण दिसंबर से दाम घटने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed