{"_id":"67d7bff3f0fc6b7d0f00cce6","slug":"indusind-bank-stock-jumps-nearly-6-pc-after-rbi-assures-customers-of-bank-s-stability-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndusInd: इंडसइंड बैंक के शेयरों में आरबीआई के आश्वासन के बाद तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी पर 5% से ज्यादा चढ़े भाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IndusInd: इंडसइंड बैंक के शेयरों में आरबीआई के आश्वासन के बाद तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी पर 5% से ज्यादा चढ़े भाव
Mon, 17 Mar 2025 11:54 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:54 AM IST
सार
IndusInd Bank Share Price: सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर इंडसइंड बैंक के शेयर 5.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 707.75 रुपये पर कारोबार करता दिखा। एनएसई पर कंपनी के शेयर 5.58 प्रतिशत चढ़कर 709.90 रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स और निफ्टी की कंपनियों में यह शेयर सबसे अधिक लाभ हासिल करने वाला रहा। आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
इंडसइंड बैंक
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
इंडसइंड बैंक के शेयरों में सोमवार की सुबह करीब छह प्रतिशत की तेजी आई। बैंक के शेयरों में यह मजबूती रिजर्व बैंक की ओर से ग्राहकों को यह भरोसा देने के बाद आई है कि कंपनी के पास पर्याप्त पूंजी है। साथ ही, आरबीआई ने निजी क्षेत्र के बैंक के निदेशक मंडल को निर्देश भी दिया है कि वह अनुमानित रूप से 2,100 करोड़ रुपये की लेखा विसंगति से जुड़ी सुधारात्मक कार्रवाई इसी महीने पूरी कर ले।
विज्ञापन
सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर इंडसइंड बैंक के शेयर 5.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 707.75 रुपये पर कारोबार करता दिखा। एनएसई पर कंपनी के शेयर 5.58 प्रतिशत चढ़कर 709.90 रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स और निफ्टी की कंपनियों में यह शेयर सबसे अधिक लाभ हासिल करने वाला रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, निफ्टी 22550 के करीब
विज्ञापन
पिछले सप्ताह इंडसइंड बैंक ने अकाउंटिंग में गड़बड़ी का खुलासा किया था, जिसके बैंक की नेटवर्थ पर 2.35 प्रतिशत तक पड़ने का अनुमान है। इस खुलासे के तुरंत बाद बैंक के शेयरों की कीमत में भारी गिरावट देखी गई थी।
आरबीआई ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध खुलासों के आधार पर, बैंक ने अपनी वर्तमान प्रणालियों की व्यापक समीक्षा करने और वास्तविक प्रभाव का शीघ्रता से आकलन करने और उसका लेखा-जोखा तैयार करने के लिए पहले ही एक बाहरी लेखा परीक्षा टीम को नियुक्त कर दिया है।
बयान में कहा गया है, "बोर्ड और प्रबंधन को रिजर्व बैंक की ओर से निर्देश दिया गया है कि वे सभी हितधारकों के समक्ष आवश्यक खुलासे करने के बाद, वर्तमान तिमाही अर्थात वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के दौरान सुधारात्मक कार्रवाई पूरी कर लें।"
ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी अबू कताल के बाद बोले विशेषज्ञ- हाफिज सईद का भी यही हो सकता है हश्र
ग्राहकों की चिंताओं को दूर करते हुए आरबीआई ने स्पष्टीकरण में कहा कि इस समय जमाकर्ताओं को अटकलों पर प्रतिक्रिया देने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसमें कहा गया है कि कुछ क्षेत्रों में इंडसइंड बैंक लिमिटेड से संबंधित कुछ अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसका कारण संभवतः बैंक से संबंधित हाल की घटनाएं हैं। केंद्रीय बैंक ने ग्राहकों और निवेशकों को आश्वस्त किया है कि बैंक की वित्तीय स्थिति स्थिर बनी हुई है और वह इस पर बारीकी से नजर रख रहा है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन