फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndusInd Bank's promoter to raise up to $1.5 bn to increase stake in lender

IndusInd Bank: बैंक में प्रमोटर कंपनी अपनी हिस्सेदारी 26% तक बढ़ाएगी, 1500 करोड़ डॉलर जुटाने को दी गई मंजूरी

Mon, 03 Jul 2023 09:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 03 Jul 2023 09:00 PM IST
सार

IndusInd Bank: इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) ने सोमवार (3 जुलाई) को बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 1500 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाने का फैसला किया है। बैंक की प्रमोटर कंपनी बैंक में अपनी हिस्सेदारी 15 फीसदी से बढ़ाकर 26 फीसदी करेगी।

विज्ञापन
IndusInd Bank's promoter to raise up to $1.5 bn to increase stake in lender
इंडसइंड बैंक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडसइंड बैंक की प्रमोटर कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) ने सोमवार (3 जुलाई) को बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 1500 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाने का फैसला किया है। बैंक की प्रमोटर कंपनी बैंक में अपनी हिस्सेदारी 15 फीसदी से बढ़ाकर 26 फीसदी करेगी। बता दें केंद्रीय बैंक आरबीआई ने इसी साल की शुरुआत में हिंदुजा समूह की इकाई आईआईएचएल को इंडसइंड बैंक में अपनी हिस्से 26 फीसदी बढ़ाने की सैद्धांतिक और सशर्त मंजूरी दी थी। हिंदुजा समूह ने वर्ष 1994 में इंडसइंड बैंक की स्थापना की थी। बैंक ने साल 1997 में आईपीओ के जरिए 30 मिलियन डॉलर जुटाए थे। मार्केट कैप के लिहाज से फिलहाल इंडसइंड बैंक प्राइवेट सेक्टर का देश का पांचवां सबसे बड़ा बैंक है।

विज्ञापन

फिलहाल इंडसइंड बैंक में प्रमोटर की है 15 प्रतिशत हिस्सेदारी

पोर्ट लुइस से जारी किए गए बयान में बताया गया कि मॉरीशस में पंजीकृत आईआईएचएल के निदेशक मंडल ने भारत में निजी क्षेत्र के बैंक में अपनी हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 26 प्रतिशत करने का फैसला किया है। बता दें कि बीते 29 जून को संकटग्रस्त रिलायंस कैपिटल के ऋणदाताओं ने इंडसइंड बैंक की 9,661 करोड़ रुपये की संशोधित बोली स्वीकार कर ली थी।

विज्ञापन

आईआईएचएल के चेयरमैन- यह फैसला बैंक के लिए नए कारोबारी अवसर पैदा करेगा

आईआईएचएल ने नीलामी में सबसे ज्यादा 9,661 करोड़ रुपये नकद की पेशकश की थी। 99 प्रतिशत ऋणदाताओं ने इसके पक्ष में मत दिया था। बोली में रिलायंस कैप के पास मौजूद 500 करोड़ रुपये की नकदी भी ऋणदाताओं को दिए जाने की बात थी। इससे कुल वसूली 10,200 करोड़ रुपये बैठती है जो 16,000 करोड़ रुपये के मूल गारंटी वाले कर्ज का 65 प्रतिशत है। आईआईएचएल के चेयरमैन अशोक पी हिंदुजा ने बयान में कहा, ‘‘डेढ़ अरब डॉलर जुटाने का फैसला हमारे लिए देश और अन्य स्थानों पर बीएफएसआई क्षेत्र में कारोबारी अवसर पैदा करेगा।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed