फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo places firm order for another 30 A350 planes

IndiGo : इंडिगो ने तीस और A-350 विमानों के लिए दिया ऑर्डर; अब 60 हो जाएगी ऐसे विमानों की संख्या

Sun, 01 Jun 2025 06:02 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 01 Jun 2025 06:02 PM IST
सार

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में शुमार इंडिगो अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इस बाबत वह चालू वित्त वर्ष में पट्टे पर लिए गए बोइंग 787 विमानों के साथ 10 नए विदेशी शहरों के लिए उड़ानें संचालित करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
IndiGo places firm order for another 30 A350 planes
इंडिगो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने रविवार को चौड़ी बॉडी के 30 और ए350-900 विमानों का ऑर्डर देने की घोषणा की। पिछले साल अप्रैल में एयरलाइन ने 30 ए350 विमानों का ऑर्डर दिया था, जिसमें 70 और विमान खरीदने का विकल्प भी रखा था। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में मीडिया से बातचीत में इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने बताया कि 70 विमानों के विकल्प में से अब 30 विमानों का पक्का ऑर्डर दिया जा रहा है। इंडिगो ने आयटा वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट समिट (वाट्स) के मौके पर एयरबस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत उसने अपने चौड़ी बडॉ ऑर्डर को 30 से बढ़ाकर 60 कर दिया। एयरलाइन ने कहा, यह अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दीर्घकालिक योजनाओं को परिभाषित करने की दिशा में एक और कदम है।
विज्ञापन


वर्तमान में 430 से अधिक विमान रोजाना 2300 उड़ानें संचालित
इंडिगो के पास वर्तमान में 430 से अधिक विमानों का बेड़ा है और यह प्रतिदिन लगभग 2,300 उड़ानें संचालित करती है। कंपनी के पास 900 से अधिक विमान ऑर्डर पर हैं, जो आने वाले वर्षों में डिलीवर होंगे। 2030 तक 600 से अधिक विमानों के साथ एक वैश्विक वाहक बनने की महत्वाकांक्षा के साथ इंडिगो न केवल चौड़ी बॉडी के विमानों के संचालन पर ध्यान दे रही है, बल्कि यूरोप और उत्तरी अमेरिका के गंतव्यों तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अपनी साझेदारियां भी बढ़ा रही है। मार्च 2026 के अंत तक इंडिगो किराए के बोइंग 787 विमानों के साथ 10 नए विदेशी शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed