फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indigo offers discount Vaxi Fare scheme on ticket fare for vaccinated travelers all you need to know in Hindi

Indigo Vaxi Fare: टीका लगवा चुके लोगों के लिए सस्ती उड़ान का ऑफर लाई इंडिगो, इस तरह उठाएं लाभ

Thu, 03 Feb 2022 09:43 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Feb 2022 09:43 PM IST
सार

इंडिगो एयरलाइंस ने कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से टीका लगवा चुके यात्रियों के लिए टिकट की कीमतों में छूट देने का एलान किया है। इस रिपोर्ट में पढ़िए इंडिगो की इस योजना के बारे में और जानिए कैसे इसका लाभ उठाएं...

विज्ञापन
Indigo offers discount Vaxi Fare scheme on ticket fare for vaccinated travelers all you need to know in Hindi
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E

विस्तार

देश की सबसे किफायती एयरलाइंस में से एक इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए किराये में कुछ आकर्षक छूट की पेशकश की है। इंडिगो ने एलान किया है कि जिन लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली या दोनों खुराकें लग चुकी हैं, वह टिकट के बेस फेयर पर 10 फीसदी छूट पा सकेंगे। एयरलाइन का कहना है कि यह कदम कोविड-19 टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के उद्देश्य से उठाया गया है। 

विज्ञापन

इंडिगो ने टीका लगवा चुके यात्रियों के लिए इस ऑफर को वैक्सी फेयर नाम दिया है। कंपनी ने इसकी पेशकश सबसे पहले पिछले साल अगस्त में की थी। यह योजना भारत में सभी घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध है। यात्री किराये में इस छूट का लाभ बुकिंग की तारीख से 15 दिनों आगे की यात्रा तिथियों के लिए उठा सकते हैं। हालांकि यह छूट पाने के लिए यात्री को टिकट इंडिगो की वेबसाइट से ही करनी होगी।

विज्ञापन

टीकाकरण का साक्ष्य दिखाना होगा जरूरी
एयरलाइन के अनुसार वैक्सी फेयर योजना के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के उन सभी लोगों के लिए है जो भारत के नागरिक हैं। इसके लिए यात्रियों के पास केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी टीकाकरण प्रमाणपत्र होना चाहिए। वह आरोग्य सेतु मोबाइल एप के माध्यम से भी अपने टीकाकरण का सबूत दे सकते हैं। ऐसा न कर पाने पर यात्री को टिकट का पूरा किराया देना होगा। 

इस तरह उठाएं वैक्सी फेयर योजना का लाभ

  1. इंडिगो की वेबसाइट पर यात्रा की जानकारी देने के बाद वैक्सी फेयर विकल्प चुनें।
  2. यह चुनें कि आपको टीके की एक खुराक लगी है या दोनों खुराकें लग चुकी हैं।
  3. अपनी पसंद की उड़ान चुनें, वन-वे टिकट या फिर राउंड ट्रिप में से एक विकल्प चुनें।
  4. लाभार्थी आईडी सही-सही भरें। वैक्सी फेयर के लिए एक वैध लाभार्थी आईडी जरूरी है।
  5. इसके बाद टिकट पर वैक्सी फेयर लागू हो जाएगा और बुकिंग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed