फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indigo flight mumbai to ranchi diverted to nagpur due to medical emergency, airline issues statement

Indigo: विमान में खून की उल्टी के बाद यात्री की मौत मामले में इंडिगो ने जारी किया बयान, जानें पूरा मामला

Tue, 22 Aug 2023 10:14 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 22 Aug 2023 10:14 AM IST
सार

Indigo: इंडिगो एयरलाइन की मुंबई-रांची उड़ान को सोमवार शाम को एक यात्री की मेडिकल आपात स्थिति की वजह से नागपुर में अनिर्धारित रूप से रोकनी पड़ी थी। यात्री विमान में खून की उल्टियां कर रहा था। उसे अपातकालीन स्थितियों में नागपुर के केआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
indigo flight mumbai to ranchi diverted to nagpur due to medical emergency, airline issues statement
इंडिगो एयरलाइन - फोटो : PTI

विस्तार

इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान जारी कर मुंबई से रांची जा रही फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करने का कारण बताया। एयरलाइन ने कहा, "मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 5093 को मेडिकल इमरजेंसी के कारण नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। बीमार यात्री को विमान से उतार दिया गया और उसे आगे की चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से, यात्री बच नहीं सके। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

विज्ञापन

अस्पताल ने भी जारी किया था बयान

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित केआईएमएस किंग्सवे अस्पताल के डीजीएम (ब्रांडिंग एंड कम्युनिकेशंस) एजाज शमी ने कहा, ''62 वर्षीय एक पुरुष यात्री सीकेडी (क्रोनिक किडनी रोग) और तपेदिक से पीड़ित था और एक विमान (मुंबई से रांची जा रहे) में उसकी हेवी ब्लीडिंग (खून की उल्टियां) हुई थी और उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। शव को आगे की प्रक्रियाओं के लिए केआईएमएस किंग्सवे अस्पताल एम्बुलेंस में जीएमसीएच ले जाया गया।"

विज्ञापन

विमान में खून की उल्टियां कर रहा था यात्री

बता दें कि इंडिगो एयरलाइन की मुंबई-रांची उड़ान को सोमवार शाम को एक यात्री की मेडिकल आपात स्थिति की वजह से नागपुर में अनिर्धारित रूप से रोकनी पड़ी थी। यात्री विमान में खून की उल्टियां कर रहा था। उसे अपातकालीन स्थितियों में नागपुर के केआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो के पायलट की भी बीते हफ्ते हुई थी मौत

बता दें, पिछले हफ्ते ही नागपुर में इंडिगो एयरलाइंस के एक पायलट की बोर्डिंग गेट पर बेहोश होने बाद मौत हो गई थी।  बीते गुरुवार को यह घटना हुई थी। पायलट नागपुर से पुणे के लिए उड़ान भरने वाला था। इस दौरान बोर्डिंग गेट पर बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पायलट की पहचान कैप्टन मनोज सुब्रमण्यम (40) के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed