फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo Airlines fined $5,832.60 for late payment by US customs

Indigo: इंडिगो पर अमेरिकी कस्टम विभाग ने लगाया जुर्माना, विमान में देरी से इस्तांबुल में घंटों फंसे यात्री

Fri, 26 Jul 2024 03:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 26 Jul 2024 03:08 PM IST
सार

Indigo: अमेरिकी कस्टम विभाग ने भुगतान में देरी के लिए इंडिगो एयरलाइंस पर 5,832.60 डॉलर (488333.27 रुपये) का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने नियत तारीख (गैर-इंटरलाइनेबल टैक्स) के बाद आव्रजन उपयोगकर्ता शुल्क के भुगतान के लिए जुर्माना लगाया है। कंपनी जुर्माने में छूट हासिल करने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने गुरुवार को एक नियामकीय फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
IndiGo Airlines fined $5,832.60 for late payment by US customs
इंडिगो - फोटो : Indigo

विस्तार

अमेरिका के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग ( US Customs and Border Protection) ने आव्रजन उपयोगकर्ता शुल्क (Immigration User Fee) के भुगतान में देरी के लिए इंडिगो एयरलाइंस पर 5,832.60 डॉलर (488333.27 रुपये) का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने नियत तारीख (गैर-इंटरलाइनेबल टैक्स) के बाद आव्रजन उपयोगकर्ता शुल्क के भुगतान के लिए जुर्माना लगाया है। कंपनी जुर्माने में छूट हासिल करने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने गुरुवार को एक नियामकीय फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि इसके वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर इसका कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ा। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 1.22 फीसदी की तेजी के साथ 4,430.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। इंडिगो को अमेरिकी प्राधिकरण से जुर्माने के बारे में 24 जुलाई को सूचना मिली थी

विज्ञापन


इस्तांबुल में फंसे इंडिगो के 200 यात्री  
एक अलग घटनाक्रम में, गुरुवार (25 जुलाई) को  एयरलाइन को  200 यात्रियों को इस्तांबुल हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने इसकी ऑनलाइन आलोचना की। दरअसल, दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ान को 12 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया था। विमान में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


यात्रियों ने उड़ान में देरी की आलोचना की 
देरी से चल रही उड़ान 6ई 12 के एक यात्री हृदय मदान ने एक्स पर एक पोस्ट में अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा, "इंडिगो एयरलाइंस की बिल्कुल दयनीय सेवा। मैं और मेरी पत्नी मिलान से इस्तांबुल इंडिगो-तुर्की एयरलाइंस (6E 4156) के साथकोडशेयर बुकिंग के जरिए लौट रहे हैं। 6E 12 से आगे दिल्ली के लिए हमें जाना है। हम इस्तांबुल में दोपहर 3 बजे उतरे और अब हमारी कनेक्टिंग फ्लाइट में देरी हो गई है। एक अन्य यात्री गोविंद कनकन ने लिखा, 'इस्तांबुल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए इस्तांबुल हवाई अड्डे पर दयनीय स्थिति। तुर्की इंडिगो 6ई-12 की उड़ान में अब छह घंटे से अधिक की देरी हुई है और ऑपरेटर लापरवाह है। हवाई अड्डे पर यात्रियों को दिया जाने वाला भोजन बासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो ने बयान जारी कर खेद जताया
इंडिगो ने एक बयान जारी कर यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। बयान में कहा गया है, "यात्रियों को देरी के बारे में सूचित किया गया, जलपान परोसा गया और हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्था तुरंत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed