{"_id":"622adb418c7a424bb34c7b47","slug":"indias-gold-imports-bounced-back-to-1067-tons-in-fy-2021-says-gjepc-know-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Import: सोने का आयात 2021 में तेजी से बढ़ा, पिछले साल की तुलना में यहां पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Import: सोने का आयात 2021 में तेजी से बढ़ा, पिछले साल की तुलना में यहां पहुंचा आंकड़ा
Fri, 11 Mar 2022 10:50 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:50 AM IST
सार
Indias Gold Imports Bounced Back In 2021: जेम ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के मुताबिक, भारत का सोने का आयात वर्ष 2021 में 1,067.72 टन हो गया, जो कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते वर्ष 2020 के दौरान 430.11 टन रहा था। स्विट्जरलैंड से सबसे अधिक 469.66 टन सोने का आयात किया गया।
विज्ञापन
gold new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेम ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के मुताबिक, भारत का सोने का आयात वर्ष 2021 में 1,067.72 टन हो गया, जो कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते वर्ष 2020 के दौरान 430.11 टन रहा था। एक बयान में कहा गया है कि वर्ष 2021 में सोने का आयात वर्ष 2019 के 836.38 टन के आयात से 27.66 फीसदी अधिक रहा है।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड से सबसे अधिक आयात
इस संबंध में काउंसिल की रिपोर्ट को देखें तो साल 2021 में स्विट्जरलैंड से सबसे अधिक 469.66 टन सोने का आयात किया गया। जबकि, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 120.16 टन, दक्षिण अफ्रीका से 71.68 टन और गिनी से 58.72 टन सोने का आयात हुआ। जीजेईपीसी के अध्यक्ष कॉलिन शाह ने बताया कि आभूषण उद्योग में निर्यात में वृद्धि देखी जा रही है और महामारी के बाद सोने के आभूषण की घरेलू बिक्री बढ़ी है। भारत से सोने के आभूषणों की शिपमेंट 2021 में 50 फीसदी बढ़कर 8,807.50 मिलियन डॉलर हो गई, जो आभूषणों की मांग में तेज वृद्धि को दर्शाती है।
विज्ञापन
प्रतिबंधों में ढील का दिखा असर
रिपोर्ट में कहा गया कि 2021 में आयात किए गए सोने की मात्रा 2015 में 1,047 टन और 2017 में 1,032 टन सोने के आयात के बराबर है। वित्त वर्ष 2021-22 के अप्रैल-फरवरी के दौरान भारत का औसत मासिक सोने का आयात 76.57 टन रहा, जो कि 2018-19 और 2019-20 में इसी अवधि में किए गए औसत सोने के आयात के बराबर है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान सोने का आयात 842.28 टन रहा, जो इसी अवधि के सामान्य आयात से कम यानी 690 से 890 टन के बीच है। शाह ने कहा कि 2021 में जैसे ही विभिन्न देशों में प्रतिबंधों में ढील दी गई, सोने की बाधित आपूर्ति को ठीक किया गया था।
विज्ञापन