{"_id":"661777dcd824b16aec053d2a","slug":"indian-techie-faces-canada-firm-s-racist-tirade-over-macbook-accessory-complaint-your-last-name-is-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Racism: 'आप का नाम...' भारतीय इंजीनियर की शिकायत पर कंपनी ने की नस्लवादी टिप्पणी, गुस्साए लोग बोले- माफी मांगो","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Racism: 'आप का नाम...' भारतीय इंजीनियर की शिकायत पर कंपनी ने की नस्लवादी टिप्पणी, गुस्साए लोग बोले- माफी मांगो
Thu, 11 Apr 2024 11:11 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:11 AM IST
सार
Racism: मैकबुक एक्सेसरी से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने वाले एक भारतीय पर कनाडाई एक्सेसरीज ब्रांड डीब्रांड ने नस्लवादी टिप्पणी की है। अब डीब्रांड को सोशल मीडिया पर इसके लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लोग उससे माफी मांगने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
भुवन चित्रांश
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैकबुक एक्सेसरी से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने वाले एक भारतीय पर कनाडाई एक्सेसरीज ब्रांड डीब्रांड ने नस्लवादी टिप्पणी कर दी। अब डीब्रांड को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। नीदरलैंड में काम करने वाले पुणे के एक व्यक्ति भुवन चित्रांश ने सोमवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शिकायत की कि डीब्रांड से खरीदी गई उनके मैकबुक स्किन का रंग खरीदने के केवल दो महीने के भीतर बदल गया।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने मैकबुक स्किन की एक तस्वीर साझा की और डीब्रांड के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए लिखा, “@dbrand से कुछ महीने पहले यह स्किन खरीदी थी। दो महीने में ही इसका कलर चला गया, अब मुझे क्या करना चाहिए? जवाब में, डीब्रांड ने ग्राहक के उपनाम का मजाक उड़ाते हुए प्रतिक्रिया दी, जिसकी अब आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
Your last name is basically shit rash, be serious https://t.co/SmQd5So5bS
— dbrand (@dbrand) April 9, 2024
डीब्रांड ने लिखा "आपका अंतिम नाम मूल रूप से बकवास है, गंभीर रहें।" इस प्रतिक्रिया को नस्लवादी टिप्पणी बताते हुए एक्स पर लोगों ने नाराजगी जताई। कई उपयोगकर्ताओं ने इस प्रतिक्रिया पर अपनी निराशा व्यक्त की और कंपनी से माफी मांगने की मांग की। हालांकि, कंपनी ने इस पर कोई खेद नहीं जताया और इस पोस्ट को भी नहीं हटाया। इसे करीब 40 लाख बार देखा गया और इस पर 1,700 से अधिक टिप्पणियां की गईं।
विज्ञापन
एक्स उपयोगकर्ता स्टीफन ने टिप्पणियों में लिखा, "ग्राहक की सहायता करने के पहले, आप ग्राहक के विदेशी नाम का मजाक उड़ाते हैं?"। एक अन्य उपयोगकर्ता, डेनिज ने कहा, "आपने यहां पूरी तरह से रेखा पार कर ली है, दोस्त, आप माफी भी नहीं मांग रहे।"
कंपनी ने कहा कि उसने मैकबुक स्किन से जुड़ी दिक्कत पर प्रतिक्रिया देने के बाद ग्राहक के नाम का मजाक उड़ाया। कंपनी ने लिखा, "सुधार: हमने ग्राहक सहायता प्रदान करने बाद उसके नाम का मजाक उड़ाया।" डीब्रांड ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "अधिकांश सतहों की तरह, गंदगी और जमी हुई गंदगी समय के साथ सतह पर जमा हो सकती है। आप आइसोप्रोपिल अल्कोहल के साथ हल्के से भीगे माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करके इसे साफ कर सकते हैं।" डीब्रांड ने तकनीकी विशेषज्ञ की शिकायत पर उसे यह सलाह दी। अपने आईफोन केस और मैकबुक स्किन के लिए लोकप्रिय डीब्रांड सोशल मीडिया पर अपने गैर-क्षमाप्रार्थी और अक्सर अशिष्ट लहजे के लिए जाना जाता है।
डीब्रांड ने मांफी मांगकर की 10 हजार डाॅलर देने की पेशकश
एक भारतीय के उपनाम का मजाक उड़ाने की आलोचना के बाद एक प्रसिद्ध कनाडाई एक्सेसरीज ब्रांड डीब्रांड ने माफी मांगी है। कंपनी ने मामले में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 10,000 डॉलर (8,36,000 रुपये देने) की पेशकश की है। नीदरलैंड में काम करने वाले पुणे के निवासी भुवन चित्रांश ने मैकबुक स्किन खरीदने के दो महीने के भीतर ही रंग बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर असंतोष जताया था। जिसके बाद कंपनी ने उनके नाम का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी।