फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian stocks hit $4 trillion market capitalisation for first time ever

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा, 2023 में 15% का इजाफा

Wed, 29 Nov 2023 11:53 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 29 Nov 2023 11:53 AM IST
सार

Stock Market: वैश्विक बाजारों में भारतीय शेयर बाजार मार्केट के लिहाज से अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद पांचवें स्थान पर है। जबकि निफ्टी कैलेंडर वर्ष में अब तक 10% से अधिक मजबूत हुआ है। भारत का एम-कैप 2023 में लगभग 51 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है।

विज्ञापन
Indian stocks hit $4 trillion market capitalisation for first time ever
भारतीय अर्थव्यवस्था शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण बुधवार को पहली बार चार ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में  305.44 अंक चढ़कर 66,479.64 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार में खरीदारी की बदौलत बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को सुबह के कारोबार में 3,33,26,881.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 83.31 रुपये के विनिमय मूल्य पर यह राशि चार ट्रिलियन डॉलर से अधिक है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भारतीय शेयर बाजार मार्केट के लिहाज से अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद पांचवें स्थान पर है। जबकि निफ्टी कैलेंडर वर्ष में अब तक 10% से अधिक मजबूत हुआ है। भारत का एम-कैप 2023 में लगभग 51 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। ऐसा छोटे और मिडकैप शेयरों के बेहतर प्रदर्शन और दलाल स्ट्रीट पर एक के बाद एक आने वाले आईपीओ के कारण है। भारत मई 2021 तीन ट्रिलियन डॉलर के क्लब में शामिल हुआ था।
विज्ञापन


लगभग 48 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ, अमेरिका अब तक दुनिया का सबसे बड़ा इक्विटी बाजार है। इसके बाद चीन (9.7 ट्रिलियन डॉलर) और जापान (6 ट्रिलियन डॉलर) का स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, इस कैलेंडर ईयर में अब तक भारत का मार्केट कैप करीब 15 पर्सेंट बढ़ा है, जबकि चीन के मार्केट कैप में 5 पर्सेंट की गिरावट आई है। टॉप-10 मार्केट कैप क्लब में अमेरिका एकमात्र ऐसा मार्केट है, जो 17 फीसदी के साथ भारत की तुलना में तेज रफ्तार से बढ़ा है। इस साल दुनिया के सभी बाजारों का संयुक्त मार्केट कैप 10 प्रतिशत बढ़कर 106 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed