रेलवे में निकलेंगे चार लाख नौकरियों के अवसर, 2 महीने में पूरा होगा प्रोसेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में जल्द ही 4 लाख नई नौकरियों के अवसर निकलेंगे। इन नौकरियों के लिए पूरा प्रोसेस करीब दो महीने में पूरा होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे में फिलहाल 1.32 लाख लोगों की जरूरत है।
1.5 लाख लोगों की जल्द होगी नियुक्ति
पीयूष गोयल ने कहा कि 1.5 लाख लोगों को रेलवे जल्द ही अपने यहां पर नियुक्त करने जा रही है। इनको अगले दो महीने में रेलवे के विभिन्न जोन में नियुक्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगले 2 सालों में करीब एक लाख लोग रेलवे से रिटायर हो जाएंगे। वहीं 2.50 लाख लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त करने के लिए जल्द घोषणा की जाएगी। इस हिसाब से करीब 4 लाख लोगों को रेलवे अपनी तरफ से नौकरी पर रखेगा।
Railways Min P Goyal: 2.25 - 2.50 Lakh logon ko aur adhik mauka mile, 1.50 logon ki bharti ka kaam chal raha hai. Ek prakar se 4 Lakh nai naukriyan Railways akele dene ja raha hai, jismein 1.50 ki process bahut aage badh chuki hai, karib 2-2.5 mahine mein process khatam ho jaega. https://t.co/eZYGadlSt8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 23, 2019
10वीं पास लोगों को मिलेगी नौकरी
रेलवे में अनेक पदों पर ये भर्तियां हो रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां 798 पदों पर ये भर्तियां हो रही हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। कॉन्स्टेबल के पदों के लिए ये भर्तियां होने जा रही हैं। इन पदों के लिए अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है।
शिक्षा योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं (एसएसएलसी / मैट्रिक)।
आयु सीमा (01.01.2019 को)
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण-
पद का नाम पदों की संख्या वेतन
कांस्टेबल (सहायक) 798 19900 / - स्तर 2 और 21700 / - स्तर 3
आवेदन शुल्क
जनरल के लिए / ओबीसी 500 / -
एससी / एसटी / महिला / अल्पसंख्यकों / पूर्व-एस / ईबीसी के लिए 250 / -
ऐसे होगा शुल्क का आवेदन-
इंटरनेट बेकिंग या डेबिट/ क्रेडिट कार्ड या एसबीआई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ-
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 01 जनवरी 2019 से
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2019
- ऑनलाइन 01 फरवरी 2019 तक शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए फरवरी और मार्च 2019 की तारीख