फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railways recruitment 2019: indian railway will recruit 4 lakh people

रेलवे में निकलेंगे चार लाख नौकरियों के अवसर, 2 महीने में पूरा होगा प्रोसेस

Wed, 23 Jan 2019 06:27 PM IST
यशवीर सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: यशवीर सिंह Updated Wed, 23 Jan 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
railways recruitment 2019: indian railway will recruit 4 lakh people

रेलवे में जल्द ही 4 लाख नई नौकरियों के अवसर निकलेंगे। इन नौकरियों के लिए पूरा प्रोसेस करीब दो महीने में पूरा होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे में फिलहाल 1.32 लाख लोगों की जरूरत है। 

विज्ञापन

1.5 लाख लोगों की जल्द होगी नियुक्ति

पीयूष गोयल ने कहा कि 1.5 लाख लोगों को रेलवे जल्द ही अपने यहां पर नियुक्त करने जा रही है। इनको अगले दो महीने में रेलवे के विभिन्न जोन में नियुक्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगले 2 सालों में करीब एक लाख लोग रेलवे से रिटायर हो जाएंगे। वहीं 2.50 लाख लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त करने के लिए जल्द घोषणा की जाएगी। इस हिसाब से करीब 4 लाख लोगों को रेलवे अपनी तरफ से नौकरी पर रखेगा। 

विज्ञापन

 

railways recruitment 2019: indian railway will recruit 4 lakh people

10वीं पास लोगों को मिलेगी नौकरी

रेलवे में अनेक पदों पर ये भर्तियां हो रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां 798 पदों पर ये भर्तियां हो रही हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। कॉन्स्टेबल के पदों के लिए ये भर्तियां होने जा रही हैं। इन पदों के लिए अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है। 

शिक्षा योग्यता 

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं (एसएसएलसी / मैट्रिक)।

आयु सीमा (01.01.2019 को)

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। 

पदों का विवरण-

पद का नाम                       पदों की संख्या                                वेतन
कांस्टेबल (सहायक)             798                                          19900 / - स्तर 2 और 21700 / - स्तर 3

आवेदन शुल्क

जनरल के लिए / ओबीसी 500 / -
एससी / एसटी / महिला / अल्पसंख्यकों / पूर्व-एस / ईबीसी  के लिए  250 / -

ऐसे होगा शुल्क का आवेदन-

इंटरनेट बेकिंग या डेबिट/ क्रेडिट कार्ड या एसबीआई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ-

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 01 जनवरी 2019 से
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2019
  • ऑनलाइन 01 फरवरी 2019 तक शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि
  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए फरवरी और मार्च 2019 की तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed