फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian oil to open 25k petrol pump in next three years, will have to invest 12 lakh

खोल सकते अपना खुद का पेट्रोल पंप, आईओसी दे रही है मौका, आपको करना होगा मात्र 12 लाख का निवेश

Fri, 31 Aug 2018 04:30 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
indian oil to open 25k petrol pump in next three years, will have to invest 12 lakh

अगर आपके पास अपनी या फिर किराये पर शहर या गांव में सड़क अथवा हाईवे किनारे जमीन है, तो फिर पेट्रोल पंप खोलने से बढ़िया बिजनेस कोई नहीं है। अगर आप भी पेट्रोल पंप खोलकर अपनी कमाई को बढ़ाना चाहते हैं तो फिर ऐसा मौका आ गया है। देश की सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल अगले तीन साल में पेट्रोल पंप की संख्या को बढ़ाकर 52 हजार करने जा रही है। 

विज्ञापन


25 हजार लोगों को मिलेगा मौका

नए पेट्रोल पंप खोलने के लिए देश भर में करीब 25 हजार लोगों को मौका मिलेगा। तेल कंपनी के इस कदम से पूरे देश में लाखों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पूरे देश में इंडियन ऑयल के करीब 27 हजार पेट्रोल पंप हैं। अब तीन साल में कंपनी इनकी संख्या दोगुनी से ज्यादा करने का प्लान कर रही है।  
विज्ञापन


करना होगा इतना खर्चा

जमीन के होने के बाद आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कम से कम 12 लाख रुपये का निवेश करना होगा। बड़े शहरों में यह निवेश 25 लाख तक जा सकता है। हालांकि इसमें जगह के हिसाब से खर्चा कम-ज्यादा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग कर सकते हैं आवेदन

indian oil to open 25k petrol pump in next three years, will have to invest 12 lakh

पेट्रोल पंप खोलने के लिए पहली शर्त आवेदक का भारतीय नागरिक होना है। इसके साथ ही आवदेक ने कम से कम हाईस्कूल पास किया हो। इसके साथ ही उसकी उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास बैंक गारंटी भी होनी चाहिए। 

जमीन नहीं होने पर भी मिलेगा लाइसेंस

अगर आवेदक के पास खुद की जमीन नहीं है तो भी वो इसके लिए आवेदन कर सकता है। जमीन नहीं होने पर आवदेक लीज पर इसे ले सकता है। हालांकि इसके लिए उसे जमीन मालिक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा।

साथ ही नोटरी वकील से एक शपथपत्र भी बनवाना होगा। जमीन अगर कृषि भूमि में आती है तो आपको उसका कनवर्जन कराना होगा और उसे गैर कृषि भूमि में लाना होगा। आपके पास जमीन के पूरे डॉक्यूमेंट्स और नक्शा होना चाहिए।  

कंपनी के वेबसाइट पर करना होगा अप्लाई

पेट्रोल पंप का आवेदन करने के लिए आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर ही आवेदन करना होगा। इसके लिए कंपनी अखबारों में विज्ञापन देकर लोगों को सूचित करेगी। आपको सलाह है कि अब सभी तेल कंपनियां ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार करती हैं। अन्य किसी भी तरह किए गए आवेदन को अस्वीकार या फिर रद्द किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed