फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian oil cuts prices of lpg cylinder across country

LPG सिलेंडर के दाम में हुई कटौती, चार महानगरों में यह है नई कीमत

Thu, 03 May 2018 10:10 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
indian oil cuts prices of lpg cylinder across country
lpg
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती कर दी है। अब गैर सब्सिडी और सब्सिडी वाला सिलेंडर देश के सभी शहरों में सस्ता मिलेगा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर नए रेट को जारी भी कर दिया गया है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दामों में सबसे बड़ी कटौती की है।  
विज्ञापन


3.50 रुपये की कटौती
अगर देश के चार बड़े महानगरों की बात करें तो यहां पर गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपये से अधिक की कटौती की गई है। 1 अप्रैल को दिल्ली में 653.50 रुपये, कोलकाता में 676 रुपये, मुंबई में 625 रुपये और चेन्नई में 663.50 रुपये था। अब 1 मई से दिल्ली में यह घटकर 650.50 रुपये, कोलकाता में 674 रुपये, मुंबई में 623 रुपये और चेन्नई में 663 रुपये हो गया है।  
विज्ञापन


सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में मामूली परिवर्तन 
इंडियन ऑयल ने सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में भी मामूली कटौती की है। चारों महानगरों में इसके दाम में 50 पैसे से लेकर 2 रुपये तक की कमी की गई है। अब दिल्ली में सब्सिडी वाली कुकिंग गैस के दाम 491.21 रुपये हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोलकाता में 494.23 रुपये, मुम्बई में 488.94 रुपये और चेन्नई में 479.42 रुपये हो गए हैं। 1 अप्रैल को इसके दाम दिल्ली में 491.35 रुपये, कोलकाता में 494.33 रुपये, मुंबई में 489.04 रुपये और चेन्नई में 479.44 रुपये था। 


कमर्शियल सिलेंडर के प्राइस में हुई बड़ी कटौती
कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। अब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1167.50 रुपये, कोलकाता में 1212 रुपये, मुंबई में 1119 रुपये और चेन्नई में 1256 रुपये हो गया है।

वहीं 1 अप्रैल को दिल्ली में इसका दाम 1176.50 रुपये, कोलकाता में 1220.50 रुपये, मुंबई में 1128 रुपये और चेन्नई में 1264.50 रुपये था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed