फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Medical Association writes to Tata Sons, requesting support for injured and deceased Medical Students

Ahmedabad Plane Crash: 'हादसे में मारे गए व घायल हुए मेडिकल छात्रों की करें मदद', आईएमए की टाटा संस से अपील

Sat, 14 Jun 2025 11:06 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 14 Jun 2025 11:06 AM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash: आईएमए की गुजरात शाखा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और बीजेएमसी कॉलेज छात्रावास के जीर्णोद्धार में मदद के लिए एअर इंडिया का आभार जताया। संस्था ने टाटा संस से हादसे में मारे गए छात्रों के परिजनों और घायल छात्रों को भी मदद देने की अपील की है।

विज्ञापन
Indian Medical Association writes to Tata Sons, requesting support for injured and deceased Medical Students
छात्रावास में डाइनिंग एरिया से टकराया विमान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गुजरात शाखा ने टाटा संस के चेयरमैन को पत्र लिखकर अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में घायल और मृत मेडिकल छात्रों के लिए सहायता का अनुरोध किया है। पत्र में लिखा है, "हम आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि दुर्घटना स्थल पर मौजूद मेडिकल छात्रों को वित्तीय सहायता और आवश्यक सहायता प्रदान करने पर विचार करें, जो इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हो गए या जिन्होंने अपनी जान गंवा दी।"

विज्ञापन



इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गुजरात शाखा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और बीजेएमसी कॉलेज छात्रावास के जीर्णोद्धार के लिए मदद देने की घोषणा के लिए एअर इंडिया का आभार जताया। 

विज्ञापन

हताहत मेडिकल छात्र स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के भविष्य के स्तंभ: आईएमए

उन्होंने कहा, "हम आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि दुर्घटना स्थल पर मौजूद उन मेडिकल छात्रों को वित्तीय सहायता और आवश्यक सहायता प्रदान करने पर भी विचार करें, जो इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हुए या अपनी जान गंवा चुके हैं। ये लोग न केवल पीड़ित थे, बल्कि हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के भविष्य के स्तंभ भी थे, और उनकी भलाई और परिवार समान देखभाल और सहायता के हकदार हैं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए ने कहा- हमें उम्मीद, टाटा संस हमारी अपील पर विचार करेगा

आईएमए ने टाटा संस से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हुए घायल हुए या जान गंवाने वाले मेडिकल छात्रों के लिए तुरंत समान सहायता घोषित करने की अपील की। आईएमए ने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि आप इस अनुरोध पर करुणा और तत्परता से विचार करेंगे।" आईएमए गुजरात के अध्यक्ष डॉ मेहुल जे शाह, सचिव डॉ गार्गी एम पटेल और कोषाध्यक्ष डॉ. तुषार पटेल के हस्ताक्षर के साथ यह चिट्ठी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को भेजी गई है। 

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद मेडिकल कॉलेज के मेस पर गिर गया था विमान

गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का एक विमान दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। यह विमान टेकऑफ के कुछ ही सेकंड के बाद हवाई अड्डे से सटे बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस के ऊपर गिर गया। दुर्घटना में विमान पर सवार 242 यात्रियों में से 241 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मेडिकल कॉलेज के मेस में मौजूद छात्र और स्टॉफ भी बड़ी संख्या में हताहत हुए। फिलहाल वैश्विक स्तर की कई एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed