फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian-made cold syrup sent to Iraq contains poison, who said this

Iraq: इराक में भारत निर्मित कफ सिरप में जहरीले रसायन मिलने का दावा, WHO ने कही ये बात

Fri, 28 Jul 2023 12:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 28 Jul 2023 12:28 PM IST
सार

Iraq Cough Syrup: एक स्वतंत्र अमेरिकी प्रयोगशाला वालिश्योर एलएलसी के अनुसार मार्च में बगदाद में एक फार्मेसी में खरीदी गई कोल्ड आउट की एक बोतल में 2.1% एथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया है यह व्यापक रूप से स्वीकृत सीमा का लगभग 21 गुना है।

विज्ञापन
Indian-made cold syrup sent to Iraq contains poison, who said this
इराक कफ सिरप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत के दवा निर्यात से जुड़ी एक और नकारात्मक खबर सामने आ रही है। एक एजेंसी ने इराक भेजी गई भारत निर्मित कफ सिरप में जहरीले रसायन मिलने का दावा किया है। एक मीडिया एजेंसी की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में पता चला है कि भारत में बनी और इराक में बेची जाने वाली एक सर्दी की सिरफ (कफ सिरप) में जहरीले रसायन हैं। भारतीय दवा से कुछ देशों में बच्चों की मौत की घटना के बाद भारतीय दवा निर्यात के यह खबर एक नए झटके की तरह है।

विज्ञापन


एक स्वतंत्र अमेरिकी प्रयोगशाला वालिश्योर एलएलसी के अनुसार मार्च में बगदाद में एक फार्मेसी में खरीदी गई कोल्ड आउट की एक बोतल में 2.1% एथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया है यह व्यापक रूप से स्वीकृत सीमा का लगभग 21 गुना है। यह यौगिक एक निश्चित मात्रा से अधिक होने पर मनुष्यों के लिए घातक और जहर के समान है। बता दें कि पिछले साल गाम्बिया और उजबेकिस्तान में भारत निर्मित कफ सिरप के कारण बड़े पैमाने पर बच्चों की मौत होने का दावा किया गया था।
विज्ञापन


जांच करने वाली एजेंसी ने परीक्षण के परिणाम 8 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ-साथ इराकी और भारतीय अधिकारियों के साथ भी साझा किए हैं। डब्ल्यूएचओ ने जांच करने वाली एजेंसी को बताया है कि वालिश्योर एलएलसी के परीक्षण के परिणामों को "स्वीकार्य" पाया गया है और अगर इराकी सरकार पुष्टि करती है कि उक्त उत्पाद वहां बेचा गया था तो वह अलर्ट जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक किसी सार्वजनिक अलर्ट या रिकॉल की घोषणा नहीं की गई है। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बदर ने एक साक्षात्कार में कहा कि मंत्रालय के पास "दवाओं के आयात, बिक्री और वितरण के लिए सख्त नियम हैं।" उन्होंने भारत में निर्मित दवा के बारे में विशिष्ट सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed