फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian job market shows highest growth of 6 percent yoy in March months Employment Index shows

नौकरियों में लौटी बहार: मार्च में भर्तियां छह फीसदी बढ़ीं, रोजगार देने में मुंबई-कोयंबटूर सबसे आगे

Tue, 19 Apr 2022 03:10 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Apr 2022 03:10 PM IST
सार

Indian Job Market Shows Highest Growth: देश जैसे-जैसे कोरोना के प्रकोप से उबर रहा है। जॉब मार्केट में भी उसी तेजी से बहार वापस लौट रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च महीने में विभिन्न सेक्टर में भर्तियों की दर में जोरदार इजाफा हुआ है। सालना आधार पर भर्ती गतिविधियों में छह फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 

विज्ञापन
Indian job market shows highest growth of 6 percent yoy in March months Employment Index shows
कंपनियों की भर्ती गतिविधियां बढ़ीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद आर्थिक गतिविधियों में अच्छा सुधार आया है। इसके साथ ही जॉब मार्केट भी गुलजार दिखाई दे रहा है। यहां बता दें कि विभिन्न कंपनियों ने अपनी हायरिंग में बढ़ा दी है और मार्च महीने में साल-दर-साल के हिसाब से नौकरी देने की दर में छह फीसदी का इजाफा हुआ है।  

विज्ञापन


13 शहरों में ई-भर्ती का डाटा जुटाया 
मॉन्स्टर एम्प्लॉयमेंट इंडेक्स (एमईआई) ने 13 शहरों में कंपनियों द्वारा की गई भर्ती के आंकड़ों को जांचा और अपनी रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट में ऑनलाइन भर्ती गतिविधियों को ट्रैक किया गया और एक साल पहले के स्तर से तुलना करने पर इसमें छह फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इस बीच बता दें कि इन 13 शहरों में शामिल सभी महानगरों ने वार्षिक आधार पर नौकरी देने की दर में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मुंबई में सबसे ज्यादा रोजगार मिला
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियों में होने वाली भर्तियों के मामले में मुंबई पहले स्थान पर काबिज है, यहां मार्च में हायरिंग की दर 21 फीसदी ज्यादा रही। यानी मुंबई सबसे बड़ा रोजगार बाजार बनकर उभरा। इसके बाद कोयंबटूर 20 फीसदी वृद्धि के साथ दूसरे और चेन्नई व  हैदराबाद 16 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ तीसरे नंबर पर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में इतनी बढ़ोतरी
इस रिपोर्ट में देखें तो बेंगलुरु में ऑनलाइन भर्ती गतिविधियां 15 प्रतिशत ज्सादा दर्ज की गईं। वहीं कोलकाता और दिल्ली-एनसीआर में ये बढ़ोतरी 13-13 फीसदी की रही। इसके बाद पुणे का नंबर आता है, जहां 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा दूसरे बड़े शहरों में भी कंपनियों के द्वारा भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। 

इन क्षेत्रों में ज्यादा मिला रोजगार
मार्च 2022 के आंकड़ों के अनुसार, भर्ती की ज्यादा मांग बैंकिंग/वित्तीय सेवाओं और बीमा कंपनियों में देखने को मिली। इनमें भर्ती की दर 37 प्रतिशत ज्यादा दर्ज की गई। इसके बाद टेलीकॉम/आईएसपी में 17 प्रतिशत का सुधार आया और मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन के क्षेत्र में कार्यरत कंपनियों में भर्ती गतिविधियां 16 प्रतिशत की दर से बढ़ीं। 

हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में दिखा सुधार
इन क्षेत्रों के अलावा कोरोना की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर में भी लंबे समय के बाद सुधार आया है। इस क्षेत्र में लोगों को नौकरियां मिलनी फिर से शुरू हो गई है। ऑनलाइन भर्ती के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में मार्च महीने में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत सुधार हुआ है। वहीं दूसरी ओर इंजीनियरिंग, निर्माण, और लौह/इस्पात से जुड़ी कंपनियों में भर्तियां 20 प्रतिशत कम हो गई हैं। 


महामारी के दो साल बाद राहत
मॉन्स्टर डॉट कॉम के सीईओ शेखर गरिसा ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच बीते दो साल बेहद खराब रहे, लेकिन अब यह देखकर खुशी हो रही है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2020 की तुलना में चुनौतियों से पार पाते हुए इस साल सुधार दर्ज किया है। रोजगार देने की दर में भी इजाफा हुआ है। बैंकिंग और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों ने निस्संदेह देश में रोजगार सृजन के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। टियर- II शहरों में व्यावसायिक गतिविधि में पर्याप्त वृद्धि देखने को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed