फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Foreign Exchange Reserves Of The Country Increased By more than 23 crore dollar

विदेशी मुद्रा: देश के भंडार में आई तेजी, 34 अरब डॉलर से ज्यादा हुआ स्वर्ण भंडार

Sat, 27 Mar 2021 09:30 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 27 Mar 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
Indian Foreign Exchange Reserves Of The Country Increased By more than 23 crore dollar
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Pixabay

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 मार्च को समाप्त सप्ताह में 23.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 582.271 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.74 अरब डॉलर बढ़कर 582.04 अरब डॉलर हो गया था।

विज्ञापन


इसलिए आई विदेशी विनिमय भंडार में बढ़त
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 12 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में वृद्धि होने की वजह से कुल विदेशी विनिमय भंडार में बढ़त हुई है। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 15.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 541.18 अरब डॉलर हो गईं। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा संपत्तियां भी शामिल होती हैं।
विज्ञापन


34.63 अरब डॉलर हो गया स्वर्ण भंडार
आंकड़ों के अनुसार लगातार दूसरे सप्ताह स्वर्ण भंडार बढ़ा है। देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य आठ करोड़ डॉलर बढ़ कर 34.63 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में प्राप्त विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर घटकर 1.5 अरब डॉलर रहा। इसी तरह आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 10 लाख घटकर 4.96 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है विदेशी मुद्रा भंडार?
विदेशी मुद्रा भंडार देश के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी गई धनराशि या अन्य परिसंपत्तियां होती हैं, जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर देनदारियों का भुगतान करने में किया जाता है। पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह आयात को समर्थन देने के लिए आर्थिक संकट की स्थिति में अर्थव्यवस्था को बहुत आवश्यक मदद उपलब्ध कराता है। इसमें आईएमएफ में विदेशी मुद्रा असेट्स, स्वर्ण भंडार और अन्य रिजर्व शामिल होते हैं, जिनमें से विदेशी मुद्रा असेट्स सोने के बाद सबसे बड़ा हिस्सा रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed