फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian eyedrop maker Kilitch Healthcare recalls eye drops sold in us stores due to potential safety concerns

Eye Drop: भारतीय दवा कंपनी ने अमेरिकी बाजार से वापस लीं 27 आई ड्रॉप, एफडीए ने जारी की थी अंधापन की चेतावनी

Fri, 17 Nov 2023 02:06 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Nov 2023 02:06 AM IST
सार

एफडीए ने किलिच हेल्थकेयर की आई ड्रॉप्स से आंखों में संक्रमण होने, दृष्टिबाधा या अंधापन का खतरा बताया था। ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, किलिच ने भारत में अस्वच्छ कारखाने में आईड्रॉप्स बनाईं, जहां कुछ कर्मचारी नंगे पैर काम कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Indian eyedrop maker Kilitch Healthcare recalls eye drops sold in us stores due to potential safety concerns
आंख - फोटो : pixabay

विस्तार

मुंबई की किलिच हेल्थकेयर इंडिया लिमिटेड ने अमेरिकी स्टोरों में बेची जाने वाली 27 प्रकार की आई ड्रॉप्स को वापस ले लिया। अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पिछले महीने उपभोक्ताओं को वॉलमार्ट इंक, सीवीएस हेल्थ कॉरपोरेशन, टारगेट कॉरपोरेशन और अन्य खुदरा विक्रेताओं की ओर से बेची जा रही दवाओं को न खरीदने की चेतावनी जारी की थी।

विज्ञापन


एफडीए ने इन आईड्रॉप्स से आंखों में संक्रमण होने, दृष्टिबाधा या अंधापन का खतरा बताया था। हालांकि, चेतावनी देते समय नियामक ने किलिच हेल्थकेयर इंडिया लिमिटेड का नाम नहीं लिया था। ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, किलिच ने भारत में अस्वच्छ कारखाने में आईड्रॉप्स बनाईं, जहां कुछ कर्मचारी नंगे पैर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


दवा उत्पादन नियमों का उल्लंघन
रिपोर्ट के अनुसार, एफडीए निरीक्षकों ने अक्तूबर के मध्य में पहली बार किलिच की फैक्टरी का दौरा किया था, जहां उन्होंने दवा उत्पादन नियमों के उल्लंघन के कई मामले पाए थे। उनमें से एक यह था कि माइक्रोबायोलॉजिस्ट रिकॉर्ड में पिछली तारीख के परीक्षण परिणाम भर रहे थे। निरीक्षण के दौरान लिए गए नमूनों से फिलिंग क्षेत्रों में बैक्टीरिया संदूषण का भी पता चला था। इन्हीं स्थानों पर आईड्रॉप्स को बोतलबंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed