{"_id":"622f04b707108f41cb7ee9e5","slug":"indian-exports-up-25-pc-to-usd-34-bn-in-feb-trade-deficit-widens-to-usd-21-bn-govt-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"Export: फरवरी में देश का निर्यात 25.1 फीसदी उछलकर 34.57 अरब डॉलर, जानें व्यापार घाटा बढ़कर कहां पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Export: फरवरी में देश का निर्यात 25.1 फीसदी उछलकर 34.57 अरब डॉलर, जानें व्यापार घाटा बढ़कर कहां पहुंचा
Mon, 14 Mar 2022 02:33 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:33 PM IST
सार
India's Exports Rose In February: वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायनों जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के चलते देश का निर्यात फरवरी में 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर रहा। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 20.88 अरब डॉलर पहुंच गया है।
विज्ञापन
निर्यात
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायनों जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के चलते देश का निर्यात फरवरी में 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर रहा। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 20.88 अरब डॉलर पहुंच गया है।
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर डालें तो आलोच्य माह में आयात 36 प्रतिशत बढ़कर 55.45 अरब डॉलर रहा, जिसमें पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात 69 प्रतिशत बढ़कर 15.28 अरब डॉलर हो गया। आपको बता दें कि पिछले साल समान अवधि में यानी फरवरी 2021 में व्यापार घाटा 13.12 अरब डॉलर था। मंत्रालय के अनुसार, कुल मिलाकर व्यापारिक निर्यात चालू वित्त वर्ष 2021-22 के अप्रैल से फरवरी माह के दौरान 46.09 प्रतिशत बढ़कर 374.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 256.55 अरब डॉलर था। आलोच्य अवधि में आयात 59.33 प्रतिशत बढ़कर 550.56 अरब डॉलर रहा। वहीं व्यापार घाटा 175.75 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 88.99 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में सोने का आयात 9.65 फीसदी घटकर 4.8 अरब डॉलर रहा। इलेक्ट्रॉनिक सामानों का आयात करीब 29.53 फीसदी बढ़कर 6.27 अरब डॉलर हो गया। फरवरी में इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम और रसायनों का निर्यात क्रमश: 32 फीसदी, 88.14 फीसदी और 25.38 फीसदी बढ़कर 9.32 अरब डॉलर, 4.64 अरब डॉलर और 2.4 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, फार्मास्युटिकल निर्यात फरवरी में 1.78 प्रतिशत घटकर 1.96 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन