Indian Economy : निर्यात 16.7% बढ़ा, व्यापार घाटा 166% बढ़कर रिकॉर्ड 25.63 अरब डॉलर, जून में 63.58 अरब डॉलर का आयात
सरकार चालू वित्त वर्ष वित्तीय घाटे को जीडीपी के 6.4% पर बनाए रखने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सूत्रों ने सोमवार को जानकारी दी। जून में इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात सालाना आधार पर 1.57% कम होकर 9.14 अरब डॉलर रह गया।
विस्तार
सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों यानी अप्रैल-जून तिमाही में निर्यात 22.22% बढ़कर 116.77 अरब डॉलर पहुंच गया। यह किसी भी तिमाही में सबसे अधिक निर्यात है। इस अवधि में आयात 47.31% बढ़ोतरी के साथ 187.02 अरब डॉलर रहा। आयात में वृद्धि से 2022-23 की पहली तिमाही में व्यापार घाटा बढ़कर 70.25 अरब डॉलर पहुंच गया।
इन वस्तुओं का बढ़ा निर्यात (आंकड़े अरब डॉलर में)
उत्पाद जून, 2022 जून, 2021 तेजी (%)
पेट्रोलियम 7.82 3.95 98.01
रत्न-आभूषण 3.37 2.82 19.41
रसायन 2.79 2.66 5.01
इलेक्ट्रॉनिक 1.57 1.04 50.66
चावल 10.3 0.74 39.31
इनका निर्यात घटा
जून में इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात सालाना आधार पर 1.57% कम होकर 9.14 अरब डॉलर रह गया। ड्रग एवं फार्मास्यूटिकल्स उत्पादों का निर्यात 1.27% घटकर 1.99 अरब डॉलर रह गया।
इन उत्पादों के आयात में वृद्धि (आंकड़े अरब डॉलर में)
वस्तुएं जून, 2022 जून, 2021 इजाफा (%)
पेट्रोलियम-क्रूड 20.73 10.67 94.17
कोक-कोयला 6.41 1.87 241.81
इलेक्ट्रॉनिक 5.83 4.60 26.88
इलेक्ट्रिकल 3.62 3.18 14.08
रयासन 3.35 2.45 36.77
बहुमूल्य धातु 2.74 2.57 6.87
सोना 2.61 0.96 169.45
खाद्य तेल 1.75 1.43 22.21
6.4% तक वित्तीय घाटा रखने का लक्ष्य
सरकार चालू वित्त वर्ष वित्तीय घाटे को जीडीपी के 6.4% पर बनाए रखने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सूत्रों ने सोमवार को जानकारी दी।