फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Companies may report revenue decline of 8 to 10 percent in june quarter says Crisil report

क्रिसिल: कोरोना से प्रभावित आर्थिक गतिविधियां, जून तिमाही में 10 फीसदी तक घट सकती है कंपनियों की आय

Sat, 10 Jul 2021 12:35 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 10 Jul 2021 12:35 PM IST
सार

क्रिसिल का अनुमान 300 कंपनियों के विश्लेषण पर आधारित है, जिनका बाजार पूंजीकरण में 55 से 60 फीसदी का योगदान है। हालांकि इसमें वित्त और पेट्रोलियम कंपनियां शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
Indian Companies may report revenue decline of 8 to 10 percent in june quarter says Crisil report
कारोबार - फोटो : iStock

विस्तार

कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों के कारण चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में घरेलू कंपनियों की आय इससे ठीक पिछली तिमाही की तुलना में आठ से 10 फीसदी घटकर 7.3 लाख करोड़ रुपये रह सकती है। इस तरह पिछली तिमाही के आधार पर इनके परिचालन लाभ में भी छह से आठ फीसदी की गिरावट रहने का अनुमान है। हालांकि सालाना आधार पर परिचालन लाभ 65 फीसदी अधिक हो सकता है क्योंकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में गतिविधियां देश व्यापी कठोर पाबंदियों से बहुत अधिक प्रभावित हुई थीं।

विज्ञापन


वार्षिक आधार पर 50 फीसदी तक रहेगी भारतीय कंपनियों की आय में वृद्धि
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा से पहले कंपनी जगत के आय संबंधी अपने अनुमानों में कहा है कि भारतीय कंपनियों की आय में वृद्धि वार्षिक आधार पर 45 से 50 फीसदी रहेगी। यह उछाल तुलनात्मक आधार निम्न होने के कारण दिखेगा। 
विज्ञापन


टीसीएस के साथ हुई परिणामों की घोषणा की शुरुआत
परिणामों की घोषणा की शुरुआत सॉफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस के साथ शुरू हो चुकी है। सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस ने कहा कि भले ही पहली तिमाही में उसका कुल राजस्व 18.5 फीसदी बढ़कर 45,411 करोड़ रुपये हो गया और शुद्ध लाभ 28.5 फीसदी बढ़कर 9,008 करोड़ रुपये रहा पर उसका घरेलू राजस्व 350 करोड़ रुपये घट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए घट सकती है घरेलू कंपनियों की आय
क्रिसिल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घरेलू कंपनियों की आय पिछली तिमाही की तुलना में आठ से दस फीसदी घटकर 7.3 लाख करोड़ रह सकती हैं। इसका कारण सुख सुविधा की वाली चीजों जैसे वाहन आदि की बिक्री में लॉकडाउन के कारण गिरावट आना है। रिपोर्ट में कहा गया कि सालाना आधार पर भारतीय कंपनियों की आय 45 से 50 फीसदी बढ़ सकती है। यह उछाल निम्न आधार के साथ तुलना के कारण दिखेगा। यदि जिंस क्षेत्र की आय को निकाल दें तो सालाना आधार पर आय में वृद्धि 37 से 40 फीसदी तक ही दिखेगी।


क्रिसिल का अनुमान 300 कंपनियों के विश्लेषण पर आधारित है, जिनका बाजार पूंजीकरण में 55 से 60 फीसदी का योगदान है। हालांकि इसमें वित्त और पेट्रोलियम कंपनियां शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed