फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian chemical industry to benefit from US tariffs on China: Prabhudas Lilladher Report

US Tariffs: चीन पर अमेरिकी टैरिफ से भारतीय रसायन उद्योग को होगा फायदा, प्रभुदास लीलाधर की रिपोर्ट में दावा

Fri, 07 Mar 2025 12:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 07 Mar 2025 12:48 PM IST
सार

US Tariffs: अमेरिका ने चीन से आने वाले रसायनों पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। भारतीय कंपनियां अधिक आकर्षक विकल्प बन गई हैं। चूंकि भारत को अब तक के एलानों के अनुसार केवल 10 प्रतिशत प्रतिशोधी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में, अमेरिकी कंपनियों को चीन की तुलना में भारत से रासायन खरीदने पर लागत में 10 प्रतिशत का लाभ मिल सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Indian chemical industry to benefit from US tariffs on China: Prabhudas Lilladher Report
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

चीन, कनाडा और मैक्सिको पर सख्त टैरिफ लगाने के अमेरिका के हालिया फैसले से भारत के रसायन उद्योग को फायदा होने वाला है। प्रभुदास लीलाधर ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टैरिफ लागू होने के बाद अमेरिका को भारत की ओर से होने वाले रसायन निर्यात में वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में टैरिफ से भारत को होने वाले फायदे का कारण बताते हुए कहा गया है कि अमेरिकी कंपनियां चीन से रसायन का निर्यात करने वाले वेंडर्स को बदलने के लिए वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं की तलाश कर रही हैं। जिससे कनाडा, मैक्सिको और चीन पर सख्त टैरिफ लगाने से भारतीय रसायन कंपनियों को अमेरिकी बाजार में लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

अमेरिका ने चीन से रसायन आयात पर 20% टैरिफ लगाने का किया है एलान

अमेरिका ने चीन से आने वाले रसायनों पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। भारतीय कंपनियां अधिक आकर्षक विकल्प बन गई हैं। चूंकि भारत को अब तक के एलानों के अनुसार केवल 10 प्रतिशत प्रतिशोधी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा, ऐसे में अमेरिकी कंपनियों को चीन की तुलना में भारत से रासायन खरीदने पर लागत में 10 प्रतिशत का लाभ मिल सकता है। इससे भारत के रसायन निर्यात में काफी वृद्धि हो सकती है। यह वृद्धि विशेष रूप से रंगों, कृषि रसायन, अकार्बनिक और कार्बनिक रसायन जैसे क्षेत्रों में देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका भारत का सबसे बड़ा रसायन आयातक है। देश के कुल रसायन निर्यात में इसकी हिस्सेदारी 14 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2022-23 (FY23) में भारत ने अमेरिका को 3.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रसायनों का निर्यात किया। हालांकि, FY24 में निर्यात में 26 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बावजूद अमेरिका अब भी भारतीय रसायनों के निर्यात के मामले में शीर्ष गंतव्य बना हुआ है।

2018 में अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के दौरान भी मिला था भारत को लाभ

रिपोर्ट में 2018 के अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध का उदाहरण दिया गया था, जिससे भारत को भी लाभ हुआ था। उस अवधि में, अमेरिकी कंपनियों ने चीन से अपना सोर्सिंग हटाकर भारत का रुख कर लिया था, जिससे अमेरिका को भारत से होने वाला कुल निर्यात 57 अरब डॉलर से बढ़कर 73 अरब डॉलर हो गया। इस बार भी ऐसा ही होने का अनुमान है।

भारत 175 से अधिक देशों को रसायनों का निर्यात करता है, जिसमें चीन, अमेरिका, ब्राजील, नीदरलैंड, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, यूएई, जापान और जर्मनी जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं। चीन पर अमेरिका की ओर से बढ़ाया गया टैरिफ अमेरिका में भारतीय निर्यातकों को नए अवसर दे सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात की भी चेतावनी दी गई कि वर्तमान परिस्थितियों में भारत और अन्य गैर-अमेरिकी बाजारों में बड़े पैमाने पर चीन से होने वाला सस्ता रासायनिक आयात बढ़ सकता है, क्योंकि चीन भी टैरिफ लागू होने के बाद वैकल्पिक खरीदारों की तलाश कर रहा है।



अमेरिका चीन पर अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है, ऐसे में भारतीय रसायन निर्यातकों के पास वैश्विक बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का यह एक सुनहरा मौका है। आने वाले महीने यह निर्धारित करेंगे कि भारतीय कंपनियां इस बदलते व्यापारिक परिदृश्य का कितना लाभ उठातीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed