फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Banking private bank Shares in deposit surging since five years six percent decline in PSU banks

Indian Banking: जमा में पांच साल से लगातार बढ़ रही निजी बैंकों की हिस्सेदारी, सरकारी में छह फीसदी की गिरावट

Tue, 24 Jun 2025 08:42 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 24 Jun 2025 08:42 AM IST
सार

एक अनुमान के मुताबिक पर्यटकों की संख्या बढ़ने से सात साल में 10 लाख होटल रूम की जरूरत होगी।फाइव स्टार होटल अब छोटे शहरों में विस्तार की योजना बना रहे हैं। इससे 35 लाख लोगों को रोजगार मिल सकता है।

विज्ञापन
Indian Banking private bank Shares in deposit surging since five years six percent decline in PSU banks
बैंक लोन - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के निजी बैंक पिछले पांच वर्षों से कुल जमा में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ा रहे हैं, जबकि सरकारी बैंकों का हिस्सा छह फीसदी घट गया है। यूनियन बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च, 2019 में सरकारी बैंकों के पास कुल बैंक जमा का 63.2 प्रतिशत हिस्सा था। हालांकि, मार्च, 2025 तक यह घटकर 56.3 प्रतिशत रह गया। यानी करीब 6 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन


जमाराशि में सरकारी बैंकों की तुलना में अधिक वृद्धि
रिपोर्ट के मुताबिक, निजी बैंक कुल जमा में बाजार हिस्सेदारी को लगातार बढ़ा रहे हैं। 5 वर्षों के दौरान निजी बैंकों ने हिस्सा 28.6 से बढ़ाकर 34.8 फीसदी कर लिया। अन्य बैंकों का हिस्सा स्थिर रहा, जो 8.1 और 8.8 प्रतिशत के बीच था। निजी बैंकों की जमाराशि में सरकारी बैंकों की तुलना में अधिक वृद्धि देखी गई है। यहां तक कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी कमी आई है, जो पहले सरकारी बैंकों के गढ़ माने जाते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tourism-Hospitality: पर्यटक बढ़ने से सात साल में 10 लाख होटल रूम की दरकार; 35 लाख लोगों को रोजगार मिल सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी बैंकों का प्रदर्शन बेहतर रहा है
सालाना आधार पर जमा की बात करें तो निजी बैंकों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। 2023-24 में निजी बैंकों ने 20.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की, जबकि सरकारी बैंकों ने 9.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। यह रुझान पिछले वित्त वर्ष में भी जारी रहा। निजी बैंकों ने 12 प्रतिशत और सरकारी बैंकों ने 9.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

ये भी पढ़ें- Gulf: खाड़ी देशों की बदल रही हवा, पश्चिम एशिया के इस देश ने पहली बार आयकर लगाने का किया एलान

चालू खाता बैलेंस चौथी तिमाही में सरप्लस
इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक देश का चालू खाता बैलेंस वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में सरप्लस में आ गया है। इंडिया रेटिंग्स ने सोमवार को रिपोर्ट में कहा, यह अधिशेष सात अरब डॉलर रह सकता है। इससे पहले तीन तिमाहियों में चालू खाते का बैलेंस नकारात्मक स्थिति में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed