फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-US Partnership will create a prosperous and equitable future, says Finance Minister

G20: 'भारत-अमेरिका की साझेदारी दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाएगी', जानें पीएम मोदी पर क्या बोलीं वित्तमंत्री

Mon, 17 Jul 2023 11:08 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 17 Jul 2023 11:08 AM IST
सार

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि हमारी मजबूत साझेदारी प्रगति व समृद्धि की क्षमता का उपयोग करने के लिए हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पिछले महीने पीएम मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा और अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी बैठक ने साझेदारी की ताकत और गतिशीलता को और बढ़ाया है।

विज्ञापन
India-US Partnership will create a prosperous and equitable future, says Finance Minister
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुजरात के गांधीनगर में जी-20 से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक स्तर पर भारत और अमेरिका की भागदारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, बहुलवाद और नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था व बहुपक्षवाद के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता के साथ, भारत और अमेरिका रचनात्मक बातचीत में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।" उन्होंने कहा, "हमारी मजबूत साझेदारी प्रगति व समृद्धि की क्षमता का उपयोग करने के लिए हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पिछले महीने पीएम मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा और अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी बैठक ने साझेदारी की ताकत और गतिशीलता को और बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक यात्रा ने सहयोग के नए रास्ते खोलने का मार्ग प्रशस्त किया और हमारी साझेदारी को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया।"

विज्ञापन

उन्होंने कहा, "जब हम आगे की ओर देख रहे हैं, हम करीबी संपर्क के माध्यम से ठोस परिणाम हासिल करने की अपनी (भारत-अमेरिका) प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करते हैं। एक-दूसरे की विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ उठाकर, हम सक्रिय रूप से आर्थिक विकास, तेजी से नवाचार को बढ़ावा देते हैं और सतत विकास को चलाते हैं। हमारी साझेदारी एक समृद्ध और न्यायसंगत भविष्य का निर्माण करेगी, जिससे यह दुनिया भर में सकारात्मक बदलाव के लिए उत्प्रेरक बन जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed