फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India, US complete 5th round of talks for trade pact

India-US Trade: भारत, अमेरिका ने व्यापार समझौते के लिए 5वें दौर की वार्ता पूरी की, संसद को दी गई यह जानकारी

Tue, 22 Jul 2025 03:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 22 Jul 2025 03:06 PM IST
सार

India-US Trade Deal: वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में  बताया कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता मार्च 2025 में शुरू की गई थी। वार्ता के पांच दौर हो चुके हैं, जिनमें से अंतिम वार्ता 14-18 जुलाई, 2025 को वाशिंगटन में हुई थी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
India, US complete 5th round of talks for trade pact
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत मार्च 2025 में शुरू की गई थी और अब तक पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। यह जानकारी मंगलवार को संसद को दी गई। इसी प्रकार, प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच अब तक बारह दौर की वार्ता हो चुकी है। अंतिम दौर 7-11 जुलाई को ब्रुसेल्स में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन


वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा, "भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता मार्च 2025 में शुरू की गई थी। वार्ता के पांच दौर हो चुके हैं, जिनमें से अंतिम वार्ता 14-18 जुलाई, 2025 को वाशिंगटन में हुई थी।"
विज्ञापन


एक अलग प्रश्न का उत्तर देते हुए, मंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में बौद्धिक संपदा (आईपी) फाइलिंग 2020-21 में 4,77,533 से 44 प्रतिशत बढ़कर 2024-25 में 6,89,991 हो गई है। सबसे अधिक वृद्धि भौगोलिक संकेत (जीआई) में 380 प्रतिशत की वृद्धि के साथ देखी गई, इसके बाद डिजाइन (266 प्रतिशत), पेटेंट (180 प्रतिशत), कॉपीराइट (83 प्रतिशत), ट्रेडमार्क (28 प्रतिशत) और सेमीकंडक्टर इंटीग्रेटेड सर्किट लेआउट-डिजाइन (एसआईसीएलडी) में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्तशिल्प, कृषि और खाद्य जैसे क्षेत्रों में अब तक 697 जीआई पंजीकरण जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed