फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Unemployment rate rise to 7.78 percent in February, last four months highest rate

देश में बेरोजगारी दर चार महीने में सबसे ज्यादा, फरवरी 7.78 फीसदी तक पहुंची

Mon, 02 Mar 2020 08:33 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 02 Mar 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
India Unemployment rate rise to 7.78 percent in February, last four months highest rate
सांकेतिक तस्वीर

देश में बेरोजगारी की समस्या कम होने की बजाय लगातार बढ़ती दिख रही है। फरवरी महीने में भी रोजगार के मौके घट गए। इस महीने में बेरोजगारी की दर बढ़कर 7.78 फीसदी तक पहुंच गई। यह इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि यह दर बीते चार महीने में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


फरवरी महीने की बेरोजगारी दर जनवरी की तुलना में 0.62% है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने सोमवार को रिपोर्ट जारी की, जिसमें यह आंकड़ा सामने आया। यह बेरोजगारी दर अक्तूबर, 2019 के बाद सबसे ज्यादा रही है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक सुस्ती का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। वर्ष 2019 के आखिरी तीन महीनों में अर्थव्यवस्था की आर्थिक वृद्धि छह साल में निचले स्तर पर पहुंच गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में ग्रामीण क्षेत्र में कम लोगों को रोजगार मिला है। ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर जनवरी(5.97%) की तुलना में बढ़कर 7.37 फीसदी तक पहुंच गई। हालांकि शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर में कम दर्ज की गई है। जनवरी में यह 9.70 फीसदी थी जो फरवरी में 8.65 प्रतिशत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed