फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India to become 3rd largest economy by 2027: SBI Research

Ecowrap: भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, SBI रिसर्च में दावा

Thu, 27 Jul 2023 07:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Jul 2023 07:29 PM IST
सार

Sbi Research Ecowrap Report: वैश्विक स्तर पर सकल घरेलू उत्पाद में भारत की जीडीपी का हिस्सा फिलहाल 3.5 प्रतिशत है, जो 2014 में 2.6 प्रतिशत था और इसके 2027 में चार प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।
 

विज्ञापन
India to become 3rd largest economy by 2027: SBI Research
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

एसबीआई रिसर्च ने अपनी 'इकोरैप' रिपोर्ट में कहा है कि यदि भारत अपनी वृद्धि की मौजूदा दर को बरकरार रखता है तो यह जापान और जर्मनी जैसे देशों को पीछे छोड़कर 2027 (2027-2028) में दुनिया तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन सकता है। इससे पहले एसबीआई रिसर्च ने उम्मीद जताई थी कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार दिलचस्प बात यह है कि 2022-2027 के बीच भारत की वृद्धि ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के वर्तमान आकार 1.8 ट्रिलियन अमरीकी डाॅलर से अधिक होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है, 'इस दर से भारत हर दो साल में अपनी इकोनॉमी में 0.75 अरब डॉलर जोड़ सकता है, जिसका मतलब है कि भारत 2047 तक 20 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। 2027 तक वैश्विक जीडीपी में भारत का योगदान चार प्रतिशत से अधिक हो जाएगा।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर सकल घरेलू उत्पाद में भारत की जीडीपी का हिस्सा फिलहाल 3.5 प्रतिशत है, जो 2014 में 2.6 प्रतिशत था और इसके 2027 में चार प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई रिसर्च ने कहा कि अनुमानों से संकेत मिलता है कि जब भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीसरा स्थान हासिल करेगा उस समय तक कम से कम दो भारतीय राज्य महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था के मामले में 500 बिलियन अमरीकी डालर के निशान को पार कर जाएंगे।  'इकोरैप' रिपोर्ट के अनुसार, ''2027 में प्रमुख भारतीय राज्यों का जीडीपी आकार वियतनाम, नॉर्वे जैसे कुछ एशियाई और यूरोपीय देशों के आकार से अधिक होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed