फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India surpassed US China Germany in terms of private consumption and consumer market growth till 2026

Report: भारत ने निजी खपत बढ़ने के मामले में US, चीन व जर्मनी को पीछे छोड़ा; उपभोक्ता बाजार पर रिपोर्ट में दावा

Fri, 28 Feb 2025 07:51 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 28 Feb 2025 07:51 AM IST
सार

भारत ने निजी खपत बढ़ने के मामले में अमेरिका, चीन व जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि2026 तक भारत दुनिया का तीसरा बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जाएगा।

विज्ञापन
India surpassed US China Germany in terms of private consumption and consumer market growth till 2026
आर्थिक मोर्चे पर भारत की संभावनाओं पर रिपोर्ट का अंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने निजी खपत बढ़ने की रफ्तार के मामले में अमेरिका, चीन और जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। उम्मीद है कि देश 2026 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जाएगा। डेलॉय इंडिया ने रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा, भारत में निजी खपत 2013 के एक लाख करोड़ डॉलर से दोगुना होकर 2024 में 2.1 लाख करोड़ डॉलर पहुंच जाएगी। ये आंकड़े बताते हैं कि देश में निजी खपत हर साल 7.2 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ रही है और वृद्धि की यह रफ्तार अमेरिका, चीन एवं जर्मनी से अधिक तेज है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कई कारक मौजूद हैं, जो निजी खपत में तेजी ला रहे हैं। इनमें अधिक प्रीमियम भुगतान और उपभोक्ताओं की पसंद में बदलाव शामिल हैं। बढ़ती समृद्धि के साथ उपभोक्ता कीमत की तुलना में गुणवत्ता, सुविधा और अनुभव को प्राथमिकता दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अगले साल तक तीसरे सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार बनने के साथ जनसांख्यिकीय लाभांश का फायदा उठाने के लिए भी अच्छी स्थिति में है।
विज्ञापन


डिजिटल समावेशन से बढ़ रही कर्ज तक पहुंच
डिजिटल और वित्तीय समावेशन से कर्ज तक पहुंच अभूतपूर्व गति से बढ़ रही है। क्रेडिट कार्ड की पहुंच 2024 के 10.2 करोड़ से तीन गुना बढ़कर 2030 तक 29.6 करोड़ हो जाएगी, जिससे उपभोक्ता खर्च में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • फिनटेक समाधान और यूपीआई जैसे डिजिटल भुगतान उपभोक्ताओं के ब्रांड के साथ जुड़ने के तरीके को नया रूप दे रहे हैं। ई-कॉमर्स को अपनाने और डिजिटल फर्स्ट उपभोग की नई लहर को बढ़ावा दे रहे हैं।
तीन गुना होगी 10,000 डॉलर से अधिक कमाने वालों की संख्या
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक 10,000 डॉलर से अधिक कमाने वाले भारतीयों की संख्या करीब तीन गुना हो जाएगी। ऐसे भारतीयों की संख्या 2024 के छह करोड़ से बढ़कर 2030 में 16.5 करोड़ पहुंच जाएगी। यह देश के मध्य वर्ग की महत्वपूर्ण वृद्धि और विवेकाधीन खर्च की ओर एक मौलिक बदलाव को दर्शाता है।
  • कुल आबादी में 52 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले जनरेशन जेड और मिलेनियल्स इस बदलाव और प्रीमियम ब्रांड, टिकाऊ उत्पादों और व्यक्तिगत अनुभवों की मांग को आगे बढ़ा रहे हैं।
4,000 डॉलर से अधिक होगी प्रति व्यक्ति आय
भारत की प्रति व्यक्ति आय 2030 तक बढ़कर 4,000 डॉलर से अधिक हो जाएगी। यह व्यवसायों के पास ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने का एक अविश्वसनीय अवसर होगा।

उपभोक्ता परिदृश्य परिवर्तन के दौर में
डेलॉय इंडिया के भागीदार आनंद रामनाथन ने कहा, भारत का उपभोक्ता परिदृश्य परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। विवेकाधीन खर्च में वृद्धि, डिजिटल कॉमर्स का विस्तार और कर्ज तक बढ़ती पहुंच ब्रांड से जुड़ाव के नियमों को फिर से परिभाषित कर रही है। रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा, विवेकाधीन खर्च वृद्धि के नए चरण में प्रवेश कर रहा है, जो बढ़ती आय, डिजिटल स्वीकार्यता और विकसित उपभोक्ता प्राथमिकताओं से प्रेरित है।


230 अरब डॉलर का होगा संगठित खुदरा कारोबार
भारत में संगठित खुदरा कारोबार 10 फीसदी की सालाना दर से बढ़ रहा है। बढ़ती खर्च योग्य आय और विकसित होती उपभोक्ता प्राथमिकताओं के कारण 2030 तक इसके 230 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed