फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India sugar output down from October to December 2019 but prices stable ISMA

एक तिहाई उत्पादन घटने पर भी कड़वी नहीं हुई चीनी, स्थिर रहे दाम

Fri, 03 Jan 2020 09:39 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Jan 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
India sugar output down from October to December 2019 but prices stable ISMA
चीनी

उत्पादन में बड़ी गिरावट के बावजूद चीनी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। साथ ही राज्य सरकारों ने भरोसा दिलाया है कि जब तक केंद्र की ओर से दाम बढ़ाने के संकेत नहीं मिलते हैं, कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। चीनी मिल संगठन (एस्मा) ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक्स मिल कीमतें स्थिर रहने से मिलों को भी गन्ना किसानों को समय पर भुगतान करने में सहूलियत हो रही है। 

विज्ञापन


एस्मा के अनुसार, चालू विपणन वर्ष (अक्तूबर 2019-सितंबर 2020) की पहली तिमाही में देशभर में चीनी का उत्पादन 30.22 फीसदी कम रहा और 77.9 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ। इस दौरान चीनी के निर्यात में गति बनी रही और एक्स मिल कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। मिलों के पास अतिरिक्त पूंजी आने से गन्ना किसानों को भी समय पर बकाया भुगतान मिल पा रहा है। एस्मा ने कहा कि मिलें निर्यात कोटे के तहत 25 लाख टन चीनी भेजने की तैयारी में है।

विज्ञापन

उत्तर से ज्यादा दक्षिण में सस्ती चीनी 

चीनी मिल संगठन के अनुसार, उत्तर भारत में चीनी की एक्स-मिल कीमत 3,250-3,350 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं, दक्षिण भारत में यह 3,100-3,250 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। केंद्र सरकार जब तक 2019-20 के लिए उचित पारिश्रमिक मूल्य में इजाफा नहीं करती है, तब तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्य स्टेट एडवाइस्ड प्राइस में बढ़ोतरी नहीं करेंगे। अभी चीनी मिलें किसानों का बकाया समय पर भुगतान करने की बेहतर स्थिति में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

70 लाख टन कम उत्पादन का अनुमान

अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में देश का चीनी उत्पादन 2018-19 के 1.17 करोड़ टन से घटकर 77.9 लाख टन पर आ गया है। एस्मा ने अनुमान जताया है कि इस साल चीनी का कुल उत्पादन 2.6 करोड़ टन रह सकता है, जबकि एक साल पहले 3.31 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हुआ था। हालांकि, मौजूदा गिरावट के बाद एस्मा उत्पादन के आंकड़ों को संशोधित करने की तैयारी में है। उसका अंदाजा है कि जिस तरह पहली तिमाही में उत्पादन कम रहा, उससे पूरे साल में पूर्व के अनुमान से ज्यादा कमी आ सकती है। 

यूपी में बढ़ा चीनी का उत्पादन 

सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन करने वाले राज्य महाराष्ट्र में दिसंबर तक 16.5 लाख टन का ही उत्पादन हुआ जो पिछले साल इसी अवधि में 44.5 लाख टन रहा था। बाढ़ प्रभावित गन्ने में शुक्रोज की मात्रा भी पिछले साल के 10.5 फीसदी से घटकर 10 फीसदी पर आ गई है। राज्य सरकार ने कहा है कि श्रमिकों और गन्ने की कमी के कारण अहमदाबाद और औरंगाबाद में एक-एक मिल बंद पड़ी है। दूसरे पायदान पर काबिज यूपी में पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में चीनी का उत्पादन बढ़ा है। पिछले साल यहां 31 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था, जबकि इस साल 33.10 लाख टन चीनी बनी है। तीसरे बड़े उत्पादक राज्य कर्नाटक में पिछले साल के 21 लाख टन के मुकाबले इस साल 16.3 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed