फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India shows exemplary resilience in recovery from COVID-19 crisis says CEA Anantha Nageswaran

CEA: कोरोना महामारी के प्रभाव से उबर रहा देश, 2027 तक बनेगा पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

Sat, 11 Jun 2022 03:25 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Jun 2022 03:25 PM IST
सार

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अनंत नागेश्वरन ने कहा कि कोरोना से उबरने के लिए सरकार ने पॉलिसी लेवल पर कई सकारात्मक कदम उठाए, जिनमें भारतीय रिजर्व बैंक ने अपना पूरा समर्थन दिया। दूसरे विकसित और विकासशील देशों की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था हर तरह से ज्यादा सुदृढ़ है।

विज्ञापन
India shows exemplary resilience in recovery from COVID-19 crisis says CEA Anantha Nageswaran
GDP - फोटो : Social Media

विस्तार

शानिवार को हरियाणा के गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अनंत नागेश्वरन ने कहा कि भारत कोविड-19 के प्रकोप से अनुकरणीय वापसी कर रहा है। अर्थव्यवस्था के हर मापदंड और गतिविधियां पूर्व-कोरोना स्तर को पार कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हम 2027 तक पांच ट्रिलियन डॉलर जीडीपी वाला देश बन जाएंगे। 

विज्ञापन


नागेश्वरन यहां हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में इंडियन 'इकोनॉमी: प्रोस्पेक्टस, चैलेंज एंड एक्शन प्वाइंट' विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से उबरने के लिए सरकार ने पॉलिसी लेवल पर कई सकारात्मक कदम उठाए, जिनमें भारतीय रिजर्व बैंक ने अपना पूरा समर्थन दिया। मुख्य सलाहकार ने कहा कि दुनिया दूसरे विकसित और विकासशील देशों की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था हर तरह से ज्यादा सुदृढ़ है।  उन्होंने कहा कि विकसित दुनिया कम मुद्रास्फीति से उच्च मुद्रास्फीति की ओर बढ़ रही है और ऐसे समय में हम मुद्रास्फीति के दबाव को नियंत्रण में रखने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन


सीईए ने उम्मीद जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान के अनुसार, भारत साल 2027 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी वाला देश बन जाएगा। नागेश्वरन ने कहा कि आज, हमारे पास निजी निवेश का एक मजबूत पुनरुद्धार है और देश के पास लक्ष्य के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत में डिजिटल भुगतान की संख्या में वृद्धि इस बात का संकेत है कि देश में तेजी से बदलाव हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed