{"_id":"63c555fd9fd43043d035af45","slug":"india-s-overall-exports-fall-5-25-pc-in-dec-2022-overall-exports-in-apr-dec-grow-16-11-pc-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Export-Import: दिसंबर महीने में देश का निर्यात घटा, अप्रैल से दिसंबर महीने के दौरान 16.11% की वृद्धि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India Export-Import: दिसंबर महीने में देश का निर्यात घटा, अप्रैल से दिसंबर महीने के दौरान 16.11% की वृद्धि
Mon, 16 Jan 2023 07:20 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:20 PM IST
सार
निर्यात आंकड़ों के बारे में बताते हुए वाणिज्य सचिव ने कहा, 'कुछ खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंधों के बावजूद हमारा चावल निर्यात बढ़ा है। यह दिखाता है कि भारत अन्य देशों के लिए खाद्य सुरक्षा का एक अच्छा स्रोत बनने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
आयात-निर्यात
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2022 में भारत का निर्यात 12.2 प्रतिशत घटकर 34.48 अरब डॉलर रह गया। पिछले वर्ष इसी महीने में यह 39.27 अरब डॉलर था। दिसंबर 2022 में आयात भी घटकर 58.24 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल के इसी महीने में 60.33 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान देश का कुल निर्यात नौ प्रतिशत बढ़कर 332.76 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात 24.96 प्रतिशत बढ़कर 551.7 अरब डॉलर पर पहुंचा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के निर्यात में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
निर्यात आंकड़ों के बारे में बताते हुए वाणिज्य सचिव ने कहा, 'कुछ खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंधों के बावजूद हमारा चावल निर्यात बढ़ा है। यह दिखाता है कि भारत अन्य देशों के लिए खाद्य सुरक्षा का एक अच्छा स्रोत बनने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
सचिव ने कहा, 'खरीदारी करने वाले देशों में मंदी की चुनौतियों के बावजूद हम अपने परिधान निर्यात को बढ़ाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सही बात है कि वैश्विक चुनौतियों के कारण हम इसे बहुत ऊंचे स्तर पर नहीं ले जा सके, हम इसे स्थिर बनाए रखने में सक्षम हैं।
वाणिज्य सचिव ने कहा, 'हम कृषि उत्पादों के निर्यात से हटकर तैयार माल के निर्यात की ओर बढ़ गए हैं। अगर हम अपने निर्यात बास्केट को देखें तो आप पाएंगे कि हमारे कुल निर्यात में 24 प्रतिशत प्रतिनिधित्व इंजीनियरिंग से जुड़े सामानों का है।
वाणिज्य सचिव ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम कृषि उत्पादों और कच्चे माल के निर्यातक देश की पहचान से बहुत आगे बढ़ गए हैं।' उन्होंने कहा, 'हमने रत्न व आभूषण, ड्रग्स और फार्मास्युटिकल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रेडीमेड कपड़ों जैसे कुछ तैयार उत्पादों के निर्यात की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। हमारे निर्यात बास्केट का करीब 50 फीसदी हिस्सा तैयार उत्पाद हैं।