फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's forex reserves jump USD 1.51 bln to USD 658.091 bln; end consecutive weeks of decline

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला थमा, 1.51 अरब डॉलर बढ़कर 658.091 अरब डॉलर हुआ आंकड़ा

Fri, 06 Dec 2024 05:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 06 Dec 2024 05:37 PM IST
सार

Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.51 अरब डॉलर बढ़कर 658.091 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.061 अरब डॉलर बढ़कर 568.852 अरब डॉलर हो गईं। आरबीआई के ताजा आंकड़ों में और क्या है, आइए जानें।

विज्ञापन
India's forex reserves jump USD 1.51 bln to USD 658.091 bln; end consecutive weeks of decline
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.51 अरब डॉलर बढ़कर 658.091 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में कुल भंडार 1.31 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 656.582 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया था। हाल के दिनों में इसमें गिरावट का रुख देखा गया है और पिछले सप्ताह में इसमें रिकॉर्ड 17.761 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई थी।

विज्ञापन


सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.061 अरब डॉलर बढ़कर 568.852 अरब डॉलर हो गईं।
विज्ञापन


डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 595 अरब डॉलर घटकर 66.979 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 18.007 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गए। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 4.254 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed