फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's economy could grow at 6.5 percent in 2026, claims Moody's Ratings

GDP Growth: 'भारत की अर्थव्यवस्था 2026 में 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ सकती है', मूडीज रेटिंग्स ने किया दावा

Thu, 13 Nov 2025 02:19 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 13 Nov 2025 02:19 PM IST
सार

रेटिंग्स एजेंसी मूडीज ने अपनी ग्लोबल मैक्रो आउटलुक रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक अनुमान जताए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, देश की विकास दर 2025 में 7% और 2026 में 6.5% रहने की संभावना है। आइए विस्तार से जानें। 

विज्ञापन
India's economy could grow at 6.5 percent in 2026, claims Moody's Ratings
जीडीपी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मूडीज रेटिंग्स एजेंसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर रुझान पेश किए हैं। रेटिंग्स ने अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वर्ष 2025 में 7 प्रतिशत और 2026 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। एजेंसी के अनुसार घरेलू मांग, निर्यात बाजारों का विविधीकरण और अनुकूल मौद्रिक नीति रुख इस वृद्धि को समर्थन देंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nuvama Report: अक्तूबर में बिजली मांग में 5.2 प्रतिशत की गिरावट, ठंडे मौसम और बारिश ने घटाया लोड

विज्ञापन

निजी क्षेत्र कैपिटल खर्च को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए हैं

रिपोर्ट में कहा गया कि मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश और स्थिर खपत भारत की विकास गति को बनाए हुए हैं। हालांकि, निजी क्षेत्र कैपिटल खर्च को लेकर अभी भी सतर्क रुख अपनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय निर्यातकों ने टैरिफ का सामना करने में सफलता प्राप्त की

इसमें कहा गया है कि  कुछ उत्पादों पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहे भारतीय निर्यातकों ने निर्यात को पुनर्निर्देशित करने में सफलता प्राप्त की है। सितंबर में उनका कुल निर्यात 6.75 प्रतिशत बढ़ा, जबकि अमेरिका को निर्यात में 11.9 प्रतिशत की गिरावट आई।

अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने भारत पर भरोसा बनाए रखा

मूडीज ने कहा कि हमें उम्मीद है कि 2026 और 2027 में इसकी अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत के आसपास बढ़ती रहेगी, जिसे कम मुद्रास्फीति के बीच तटस्थ-से-आसान मौद्रिक नीति रुख का समर्थन प्राप्त होगा। इसमें कहा गया है कि सकारात्मक अंतरराष्ट्रीय निवेशक भावना के कारण अंतरराष्ट्रीय पूंजी प्रवाह ने बाहरी झटकों को कम कर दिया है।

वैश्विक वृद्धि को लेकर मूडीज ने क्या कहा?

वैश्विक वृद्धि के बारे में मूडीज ने कहा कि यह स्थिर रहेगी, लेकिन धीमी रहेगी, क्योंकि उन्नत अर्थव्यवस्थाएं मामूली वृद्धि करेंगी व उभरते बाजार मजबूत गति बनाए रखेंगे। व्यापार के मोर्चे पर, बढ़ते प्रतिबंधों और अनिश्चितता के साथ चीन और अमेरिका के अलग होने की संभावना बढ़ गई है, लेकिन अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं अपने संबंधों को मजबूत करना जारी रख सकती हैं। इसमें आगे कहा गया है कि जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में दृष्टिकोण व्यापक रूप से भिन्न हैं।

चीन को लेकर मूडीज की राय

चीन के लिए, मूडीज ने अनुमान लगाया है कि 2025 में अर्थव्यवस्था 5 प्रतिशत बढ़ेगी, जिसे सरकारी प्रोत्साहन और मजबूत निर्यात का समर्थन प्राप्त होगा, लेकिन उम्मीद है कि 2027 तक वास्तविक जीडीपी वृद्धि धीरे-धीरे धीमी होकर 4.2 प्रतिशत हो जाएगी। मूडीज ने कहा कि वैश्विक वास्तविक जीडीपी वृद्धि 2026 और 2027 में 2.5 और 2.6 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। यह 2025 में 2.6 प्रतिशत और 2024 में 2.9 प्रतिशत से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed