फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's economic activities resilient amidst global uncertainties: RBI Bulletin

RBI Bulletin: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक गतिविधियों में लचीलापन, आरबीआई बुलेटिन में दावा

Wed, 25 Jun 2025 05:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 25 Jun 2025 05:22 PM IST
सार

आरबीआई के जून बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था उथल-पुथल की स्थिति में है, जो व्यापार नीति अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों में वृद्धि के दोहरे झटके से जूझ रही है। आइए इस बुलेटिन में और क्या-क्या कहा गया है, विस्तार से जानें। 
 

विज्ञापन
India's economic activities resilient amidst global uncertainties: RBI Bulletin
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच, विभिन्न उच्च आवृत्ति संकेतक भारत में औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में लचीली आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं। रिजर्व बैंक की ओर से जारी बुलेटिन में बुधवार को यह बात कही गई।
विज्ञापन


आरबीआई के जून बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था उथल-पुथल की स्थिति में है, जो व्यापार नीति अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों में वृद्धि के दोहरे झटके से जूझ रही है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, "बढ़ी हुई वैश्विक अनिश्चितता की इस स्थिति में, मई 2025 के लिए विभिन्न उच्च आवृत्ति संकेतक भारत में औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में लचीली आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लेख में कहा गया है कि 2024-25 के दौरान कृषि में अधिकांश प्रमुख फसलों के उत्पादन में व्यापक वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा, घरेलू मूल्य स्थिति भी अनुकूल बनी हुई है, तथा मई में लगातार चौथे महीने मुख्य मुद्रास्फीति लक्ष्य से नीचे रही।


'अर्थव्यवस्था की स्थिति' विषयक लेख में कहा गया है कि वित्तीय परिस्थितियां भी ब्याज दरों में कटौती का लाभ ऋण बाजार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि बुलेटिन लेख में व्यक्त विचार लेखकों के हैं और भारतीय रिजर्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed