फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's domestic air traffic hits milestone of over 5 lakh passengers on Sunday

Aviation in India: भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 5 लाख के पार, पहली बार हासिल की गई यह उपलब्धि

Tue, 19 Nov 2024 03:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 19 Nov 2024 03:33 PM IST
सार

Aviation in India: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि रविवार को पहली बार घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या पांच लाख के आंकड़े को पार कर गई। मंत्रालय के अनुसार भारत का विमानन क्षेत्र पहले से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ रहा है, सपनों और गंतव्यों को सहजता से जोड़ रहा है।आइए इस बारे में और विस्तार से जानें।

विज्ञापन
India's domestic air traffic hits milestone of over 5 lakh passengers on Sunday
नागर विमानन मंत्रालय - फोटो : i-stock

विस्तार

पिछले रविवार को एक ही दिन में 505,412 घरेलू हवाई यात्रियों ने उड़ान भरी। यह  उपलब्धि भारतीय विमानन उद्योग के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर है। पहली बार हवाई यात्रियों की संख्या पांच लाख के पार गया है। यह आंकड़ा भारतीय विमानन उद्योग में मजबूत वृद्धि और हवाई यात्रा की बढ़ती मांग का प्रतीक है।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यातायात की उपलब्धि की घोषणा करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भारत का विमानन क्षेत्र पहले से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ रहा है, सपनों और गंतव्यों को सहजता से जोड़ रहा है।" 
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने एक्स पर कहा कि यह सस्ती, सहज और सुलभ हवाई यात्रा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मंत्री ने इस सफलता का श्रेय क्षेत्रीय संपर्क योजना (यूडीएएन), हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण और डिजिटल तकनीकों को अपनाने को दिया, जिससे लाखों लोगों के लिए उड़ान भरना एक वास्तविकता बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल 2017 में शुरू की गई उड़ान योजना का उद्देश्य कम सेवा वाले क्षेत्रों में हवाई मार्गों को बेहतर बनाना है। भारत के विमानन उद्योग में पिछले दशक में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और देश में परिचालन वाले हवाई अड्डों की संख्या तब से दोगुनी हो गई है। मंत्री ने कहा, "नागरिक उड्डयन मंत्रालय मंत्रालय, मेरे नेतृत्व में, उड़ान की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि हवाई यात्रा सस्ती, निर्बाध और सभी के लिए सुलभ हो यह सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है।

नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने अक्तूबर की शुरुआत में कहा था कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक भारत को वैश्विक विमानन केंद्र बनाना है, तब घरेलू हवाई यात्री यातायात तीन करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। 

भारतीय नागरिक उड्डयन में एक प्रमुख चिंता हवाई किराए में वृद्धि है। हवाई किराया एक बाजार संचालित प्रक्रिया है और इसलिए सरकार की ओर से इस पर कोई सीमा नहीं लगाई जा सकती है। टैरिफ निर्धारण को नियंत्रण मुक्त कर दिया गया है और एयरलाइंस उचित टैरिफ तय करने के लिए स्वतंत्र हैं।

मंत्री ने विभिन्न अवसरों पर दोहराया कि जब से उन्होंने मंत्रालय का कार्यभार संभाला है, एक मंत्री के रूप में उनकी प्रतिबद्धता हवाई किराए को नियंत्रण में बनाए रखने की रही है। हाल ही में संसद सत्र के दौरान, नागरिक उड्डयन मंत्री ने हवाई किराए में अत्यधिक वृद्धि, उड़ानों में देरी और देश में विमानन-संबंधी बुनियादी ढांचे से संबंधित कई सवाल उठाए।


उन्होंने संसद को उन विमानों के बारे में अवगत कराया था जो इंजन संबंधी समस्याओं के कारण वर्तमान में उड़ान नहीं भर रहे हैं, उन्होंने कहा कि इससे समग्र बेड़े पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed