फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India ranks third in terms of inflation among top countries Russia or South Africa are most affected countries

BOB: शीर्ष देशों में महंगाई के मामले में तीसरे स्थान पर भारत, रूस और दक्षिण अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित देश

Thu, 21 Dec 2023 06:09 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 21 Dec 2023 06:09 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, चीनी की कीमत नवंबर, 2022 की तुलना में नवंबर, 2023 में 41 फीसदी बढ़ी है। एक साल की इस अवधि में चावल 36 फीसदी महंगा हुआ है। उधर, कई देशों में तनाव से पूरी दुनिया में कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस व कोयला की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

विज्ञापन
India ranks third in terms of inflation among top countries Russia or South Africa are most affected countries
RBI - फोटो : Istock

विस्तार

पूरी दुनिया में ब्याज दरों और महंगाई का उच्च स्तर अगले कुछ महीने तक ऊपर बने रहने की उम्मीद है। इस बीच, उच्च महंगाई के मामले में शीर्ष देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, रूस व दक्षिण अफ्रीका महंगाई से सबसे अधिक प्रभावित हैं। रूस में महंगाई दर 7.5 फीसदी व दक्षिण अफ्रीका में 5.9 फीसदी है। तीसरे स्थान पर काबिज भारत में नवंबर में महंगाई दर 5.6 फीसदी रही है। ऑस्ट्रेलिया में यह 5.4 फीसदी, सिंगापुर में 4.7 फीसदी व ब्राजील में 4.7 फीसदी है।

विज्ञापन

चीनी 41 फीसदी महंगी
आंकड़ों के मुताबिक, चीनी की कीमत नवंबर, 2022 की तुलना में नवंबर, 2023 में 41 फीसदी बढ़ी है। एक साल की इस अवधि में चावल 36 फीसदी महंगा हुआ है। उधर, कई देशों में तनाव से पूरी दुनिया में कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस व कोयला की कीमतों में भारी गिरावट आई है। एक साल में ब्रेंट क्रूड 8.7 फीसदी, कोयला 62.9 फीसदी और प्राकृतिक गैस 55.4 फीसदी सस्ता हुआ है।

विज्ञापन

दिसंबर में भी ऊंची रहेगी मुद्रास्फीति दर
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले कुछ महीनों से घट रही महंगाई को बढ़ाने में खाद्य पदार्थों की कीमतों की बड़ी भूमिका है। नवंबर में बढ़ने के बाद दिसंबर में भी खुदरा महंगाई दर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  यह अलग बात है कि दो फीसदी घट-बढ़ के साथ खुदरा महंगाई दर फिलहाल आरबीआई के बैंड से नीचे है, लेकिन उसके चार फीसदी लक्ष्य से अब भी 1.5 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका समेत इन देशों में सबसे कम है महंगाई
हरजीत सिंह अरोरा, एमडी, मास्टरट्रस्ट ने बताया कि भारत सबसे तेज बढ़ती जीडीपी है। तमाम कारकों के बीच भी अगले साल यह तेजी से बढ़ेगी। महंगाई जरूर चिंता का विषय है, पर अगले साल इसमें भी कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed