फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Put Out Best Corporate Tax Regime says NITI Aayog CEO

दुनिया में सबसे बेहतर कॉर्पोरेट कर प्रणाली भारत में: नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत

Sun, 15 Dec 2019 09:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 15 Dec 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
India Put Out Best Corporate Tax Regime says NITI Aayog CEO

भारत की मौजूदा कॉर्पोरेट कर प्रणाली दुनिया में सबसे बेहतर है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने शुक्रवार को वाशिंगटन में यह दावा किया है। उन्होंने कहा, अभी तो यह शुरुआत है। चीन की ओर से भरोसा उठने के बाद अमेरिकी निवेशकों के लिए भारत एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन

कॉर्पोरेट टैक्स के लिहाज से भारत एक शानदार विकल्प

अमिताभ कांत ने कहा, भारत को अपने मजबूत घरेलू बाजार का इस्तेमाल निवेशकों को आकर्षित करने के लिए करना होगा। चीन के बाद दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्तियों के लिए वियतनाम और भारत निवेश के लिए दो प्रमुख जगह हैं। वियतनाम में कौशल की कमी और सीमित घरेलू बाजार भारत को प्रबल दावेदार बनाते हैं। उन्होंने कहा, 17.1 फीसदी की प्रभावी दर के साथ 15 फीसदी पर भारत कॉर्पोरेट टैक्स के लिहाज से एक शानदार विकल्प है। 

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में बडे़ मौके 

अमिताभ कांत ने कहा, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्युटिकल्स, खेल के सामान आदि क्षेत्रों के अंदर भारत में बड़े मौके हैं। यही नहीं भारत पांच से छह क्षेत्रों में वैश्विक चैंपियन बन सकता है। कांत ने कहा, एपल जैसी कंपनी ने भारत में पहले ही बहुत निवेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा कानून से होगा लाभ 

कांत ने कहा, 54 श्रम कानूनों को चार में समाहित करने वाले सामाजिक सुरक्षा कानून संहिता से और अधिक फायदा होगा। इसके बाद कंपनियों को भारत में बड़े पैमाने पर विनिर्माण करने की अनुमति मिलेगी। यही नहीं भारत में बौद्धिक संपदा अधिकारों को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed