{"_id":"66dd360b744041904e002be9","slug":"india-power-sector-rise-two-times-to-280-billion-dollar-by-2030-defence-sector-growth-updates-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: भारत का पावर सेक्टर 2030 तक दोगुना बढ़कर 280 अरब डॉलर का होगा;रक्षा क्षेत्र में भी होगा जबरदस्त विकास","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Report: भारत का पावर सेक्टर 2030 तक दोगुना बढ़कर 280 अरब डॉलर का होगा;रक्षा क्षेत्र में भी होगा जबरदस्त विकास
Sun, 08 Sep 2024 11:13 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:13 AM IST
सार
जेफ्रीज की रिपोर्ट में भारत के रक्षा क्षेत्र में भी जबरदस्त विकास होने की उम्मीद जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की रक्षा कंपनियां 14 प्रतिशत की वार्षिक दर से तरक्की कर सकती हैं।
विज्ञापन
देश में बढ़ेगी बिजली की मांग
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारत के ऊर्जा उत्पादन और ट्रांसमिशन सेक्टर में आने वाले दिनों में जबरदस्त विकास देखने को मिलेगा और यह साल 2030 तक बढ़कर 280 अरब डॉलर का हो सकता है। अमेरिकी फर्म जेफ्रीज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में ये दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में जैसे-जैसे विकास दर बढ़ रही है, वैसे ही ऊर्जा की खपत भी बढ़ेगी। रिपोर्ट के अनुसार, भारत का ऊर्जा उत्पादन और ट्रांसमिशन सेक्टर वित्तीय वर्ष 2017-23 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2024 से 2030 तक बढ़कर दोगुना यानी कि करीब 280 अरब डॉलर का हो सकता है।
सात प्रतिशत की दर से बढ़ेगी ऊर्जा खपत
रिपोर्ट के अनुसार, अर्थव्यवस्था के सतत विकास के लिए ऊर्जा की जरूरत होगी, ऐसे में ऊर्जा खपत भी 7 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ेगी। भारत का कुल ऊर्जा उत्पादन 2024 के 442 गीगावाट से बढ़कर 2030 तक 673 गीगावाट तक पहुंच सकता है। भारत के थर्मल पावर प्लांट्स में भी निवेश बढ़ेगा और ग्रिड की स्थिरता को बनाए रखने में इन थर्मल पावर प्लांट्स की अहम भूमिका होगी।
डिफेंस सेक्टर में दिखेगी जबरदस्त ग्रोथ
जेफ्रीज की रिपोर्ट में भारत के रक्षा क्षेत्र में भी जबरदस्त विकास होने की उम्मीद जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की रक्षा कंपनियां 14 प्रतिशत की वार्षिक दर से तरक्की कर सकती हैं। यह अनुमान वित्तीय वर्ष 2024 से 2030 के बीच का है। दरअसल केंद्र सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए स्वेदशी रक्षा उत्पादन पर जोर दे रही है। इस वजह से देश में ही रक्षा उत्पादन के काम में तेजी आएगी। साथ ही रिपोर्ट में वैश्विक परिस्थितियों को भी भारत के रक्षा क्षेत्र में तरक्की की वजह बताया गया है क्योंकि आजकल दुनिया के विभिन्न हिस्सों में युद्ध चल रहा है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, अगले पांच से छह वर्षों में भारत का रक्षा बाजार 90-100 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है। रक्षा क्षेत्र पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देशों में भारत शीर्ष तीन में शामिल है, लेकिन साल 2022 में भारत ने अमेरिका के रक्षा खर्च की तुलना में सिर्फ 10 फीसदी और चीन के रक्षा क्षेत्र की तुलना में सिर्फ 27 फीसदी ही खर्च किया। यही वजह है कि भारत के तेज आर्थिक विकास और दुनिया में भारत के उभार के चलते इसके रक्षा क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन